India Heatwave: Banda Hits 47.4°C

देश के 10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट. बांदा में पारा 47.4°C पार

देश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। यूपी के बांदा में तापमान 47.4°C पहुंचा। 10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, कई जगह स्कूल बंद। IMD ने दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी।

By : स्वदेश डेस्क
देश के 10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट. बांदा में पारा 47.4°C पार

देशभर में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश का बांदा शनिवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रयागराज में 45.5°C, वाराणसी में 45°C और झांसी में 44.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम भारत के 10 राज्यों में हीटवेव और गर्म रातों का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लू चलने की संभावना है।

स्कूल बंद, बच्चों को बांटे गए छाते

मध्य प्रदेश के इंदौर और ग्वालियर में 27 से 30 अप्रैल तक आंगनवाड़ी केंद्र और 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं बिहार के खगड़िया में एक सरकारी स्कूल में बच्चों को गर्मी से बचाव के लिए छाते वितरित किए गए।

रात में भी नहीं मिल रही राहत

तेज लू और लगातार बढ़ते तापमान के कारण रात में भी गर्मी कम नहीं हो रही है। कई राज्यों में ‘वार्म नाइट’ की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड

गर्मी के बढ़ते प्रभाव के बीच देश में बिजली की मांग 252.07 गीगावॉट तक पहुंच गई है, जो अब तक का सबसे अधिक स्तर है। इससे पहले मई 2024 में 250 गीगावॉट का रिकॉर्ड बना था।

अगले दो दिनों का मौसम पूर्वानुमान

27 अप्रैल: उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में उमस भरा मौसम रहेगा।

28 अप्रैल: बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लू का असर जारी रहेगा। कुछ जगहों पर गर्म रातें भी दर्ज की जा सकती हैं।

IMD की एडवाइजरी

  • दोपहर में धूप से बचें

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें

  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

कुछ राज्यों में बदला मौसम

राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में तेज गर्मी के बीच बारिश भी हुई है। बीकानेर, सीकर और राजसमंद में बारिश के साथ ओले गिरे, जबकि बिहार के सुपौल, किशनगंज और मधुबनी में भी बारिश दर्ज की गई।

मई में अल नीनो की आशंका

वर्ल्ड वेदर ऑर्गनाइजेशन के अनुसार मई से अल नीनो की स्थिति बनने की संभावना है, जिससे मानसून प्रभावित हो सकता है। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने भी इस वर्ष सामान्य से कम बारिश की संभावना जताई है।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026