Banda Hottest City Heatwave Alert India

UP का बांदा बना दुनिया का सबसे गर्म शहर! 47.6°C ने तोड़े रिकॉर्ड, देशभर में हीटवेव अलर्ट

यूपी का बांदा 47.6°C के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर बना। राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में लू का कहर, केंद्र ने हीट स्ट्रोक यूनिट खोलने के निर्देश दिए।

By : स्वदेश डेस्क
UP का बांदा बना दुनिया का सबसे गर्म शहर! 47.6°C ने तोड़े रिकॉर्ड, देशभर में हीटवेव अलर्ट

देशभर में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश का Banda 47.6°C तापमान के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। यह तापमान न सिर्फ इस सीजन का सबसे ज्यादा आंकड़ा है, बल्कि अप्रैल महीने में दर्ज देश के सबसे ऊंचे तापमानों में भी शामिल हो गया है।

भीषण गर्मी का प्रकोप

भीषण गर्मी का असर सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहा। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कई अन्य राज्यों में भी तापमान 46°C के पार पहुंच गया। लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अस्पतालों में विशेष हीट स्ट्रोक यूनिट शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

बांदा में टूटा पुराना रिकॉर्ड

बांदा में सोमवार को 47.6°C तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले यहां 30 अप्रैल 2022 और 25 अप्रैल 2026 को 47.4°C तापमान रिकॉर्ड हुआ था।मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल अप्रैल में देशभर के मौसम केंद्रों पर करीब 45 बार तापमान 45°C से ऊपर पहुंच चुका है। यह पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा माना जा रहा है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश भी तपे

Jaisalmer में 46.4°C तापमान दर्ज किया गया, जिसने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले अप्रैल 2025 में यहां 46.3°C तापमान रिकॉर्ड हुआ था। वहीं खजुराहो में पारा 46°C पहुंच गया, जो पिछले 10 वर्षों में सबसे ज्यादा बताया जा रहा है।देश के जिन अन्य शहरों में तापमान 46°C या उससे ज्यादा रहा, उनमें बाड़मेर, वर्धा, अमरावती और अकोला शामिल हैं।

दिल्ली से लेकर नागपुर तक गर्मी का असर

राजधानी New Delhi में गर्मी से राहत देने के लिए बस स्टॉप पर मुफ्त ठंडा पानी और ORS की व्यवस्था की जा रही है। बसों में भी ठंडे पानी का इंतजाम किया जाएगा। नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए ‘मिस्ट कूलिंग सिस्टम’ लगाया गया है, जहां पानी की महीन फुहारों से लोगों को राहत देने की कोशिश की जा रही है।बीकानेर, प्रयागराज और कई अन्य शहरों में लोग स्कार्फ, चश्मे, मिट्टी के घड़े और अस्थायी कूलिंग उपायों का सहारा लेते दिखाई दिए।

केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

देश में बढ़ते हीटवेव संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इन यूनिट्स का मकसद ‘गोल्डन आवर’ के भीतर मरीज की जान बचाना है। हीट स्ट्रोक की स्थिति में शरीर का तापमान 104°F यानी 40°C से ऊपर पहुंच जाता है। ऐसे मरीजों को तुरंत ठंडा करने के लिए: बर्फ वाले पानी से शरीर ठंडा किया जाएगा, कूलिंग कंबल और ठंडी हवा का उपयोग होगा, नसों के जरिए तरल पदार्थ दिए जाएंगे, किडनी और लिवर की लगातार निगरानी होगी

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

29 अप्रैल

  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, यूपी, बिहार, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट

  • असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना

  • उत्तराखंड में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अनुमान

30 अप्रैल

  • छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी और ओले गिरने की आशंका

  • दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं

  • राजस्थान, बिहार और यूपी में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान

कई राज्यों में बदला मौसम

भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में मौसम अचानक बदला भी। राजस्थान के कई शहरों में आंधी और ओले गिरे। वहीं बिहार, पंजाब और हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।नोएडा और दिल्ली-एनसीआर में शाम के समय तेज धूलभरी आंधी चली, जिसकी रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

मई में और बढ़ सकती है गर्मी

मौसम विभाग का अनुमान है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर खत्म होने के बाद मई के पहले सप्ताह से तापमान में फिर तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान 48 से 50°C तक पहुंच सकता है।ऐसे में लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी गई है।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026