India Heatwave: 70 Hottest Cities Indian

दुनिया के 70 सबसे गर्म शहर भारत में, 7 राज्यों में हीटवेव-बारिश का डबल अलर्ट

देश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दुनिया के 70 सबसे गर्म शहर भारत के हैं। प्रयागराज, ब्रह्मपुरी समेत कई शहरों में पारा 47°C के करीब पहुंचा, कई राज्यों में हीटवेव और बारिश का अलर्ट।

By : स्वदेश डेस्क
दुनिया के 70 सबसे गर्म शहर भारत में, 7 राज्यों में हीटवेव-बारिश का डबल अलर्ट

AI इमेज

देश के कई हिस्सों में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्राइवेट एजेंसी AQI.in की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 70 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के हैं। उत्तर प्रदेश का प्रयागराज 45°C तापमान के साथ सूची में सबसे ऊपर है। वहीं महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर बना रहा, जहां तापमान 47.1°C दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत और मध्य भारत के बड़े हिस्से में अगले दो दिन तक हीटवेव का असर जारी रहेगा। दूसरी तरफ दक्षिण और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के 6 शहर टॉप-10 में शामिल

AQI.in के आंकड़ों के अनुसार प्रयागराज के अलावा बांदा, मिर्जापुर, वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के 6 शहर दुनिया के सबसे गर्म शहरों की टॉप-10 सूची में शामिल हैं। शनिवार को बांदा का तापमान 46.2°C दर्ज किया गया था।राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा के कई इलाकों में तापमान लगातार 45°C के पार बना हुआ है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

तेलंगाना में हीटस्ट्रोक से 16 मौतें

तेलंगाना में गर्मी का असर सबसे ज्यादा गंभीर दिखाई दे रहा है। राज्य के 7 जिलों में हीटस्ट्रोक के कारण 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने हैदराबाद, रंगारेड्डी, करीमनगर, खम्मम, नलगोंडा और आसपास के जिलों में 26 मई तक हीटवेव अलर्ट जारी किया है।प्रशासन ने लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में रेड अलर्ट

मध्य प्रदेश के खजुराहो और नौगांव में तापमान 45°C के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।राजस्थान के कई जिलों में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। जैसलमेर में तापमान 46°C के करीब पहुंच गया। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने की सलाह दी है, क्योंकि लंबे समय तक धूप में रहने से स्किन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

पंजाब-चंडीगढ़ में स्कूल टाइम बदला

पंजाब और चंडीगढ़ में अगले तीन दिन तक हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। गर्मी को देखते हुए स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है। चंडीगढ़ में समर कैंप की आउटडोर गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है।

गर्मी में स्वास्थ्य का रखें ध्यान

विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार बढ़ती गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। डॉक्टरों ने ज्यादा पानी पीने, हल्का भोजन करने और धूप से बचने की सलाह दी है।मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर और मध्य भारत में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। वहीं कई राज्यों में अचानक आंधी और बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026