Indians Warned Against Russian Army Jobs

Indian Russian Army Alert: रूस में नौकरी के नाम पर रूसी सेना में भर्ती से बचें भारतीय, विदेश मंत्रालय की सलाह

विदेश मंत्रालय ने रूस जाने वाले भारतीयों को रूसी सेना में भर्ती के जोखिम से फिर आगाह किया है। अनजान एजेंटों के झांसे में न आने और पैसे के लालच में सेना में शामिल न होने की सलाह दी गई है।

By : स्वदेश डेस्क
Indian Russian Army Alert: रूस में नौकरी के नाम पर रूसी सेना में भर्ती से बचें भारतीय, विदेश मंत्रालय की सलाह

MEA Advise

नई दिल्ली। रूस जाने वाले भारतीय नागरिकों को केंद्र सरकार ने रूसी सेना में भर्ती होने के जोखिम को लेकर फिर आगाह किया है। सरकार ने कहा है कि पिछले दो वर्षों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में शामिल किया गया। भारतीयों से विदेश में नौकरी के अवसर तलाशते समय विशेष सावधानी बरतने और अनजान लोगों के नौकरी के प्रस्तावों के झांसे में नहीं आने की अपील की गई है।

खुद तलाशे प्रस्ताव, सोचा लौट आएंगे

सरकार के मुताबिक, कुछ मामलों में भारतीय नागरिकों ने रूसी सेना में भर्ती होने के प्रस्ताव खुद तलाशे, यह सोचकर कि उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा और बाद में भारत सरकार की मदद से वे वापस लौट सकेंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसा रास्ता बेहद जोखिमपूर्ण है और भारतीय नागरिकों को इससे दूर रहने की सलाह दी गई है।

नागरिकता छोड़कर रूसी पासपोर्ट लेने के मामले भी

सरकार के संज्ञान में ऐसे मामले भी आए हैं, जिनमें कुछ भारतीय नागरिकों ने अपनी इच्छा से भारतीय नागरिकता छोड़ने, रूसी पासपोर्ट हासिल करने और फिर रूसी सेना में भर्ती होने के लिए कदम उठाए। कुछ लोगों ने भारतीय अधिकारियों से सलाह लिए बिना ही ऐसा किया। सरकार ने आगाह किया है कि थोड़े समय के आर्थिक लाभ के लिए उठाया गया ऐसा कदम गंभीर और दीर्घकालिक जोखिम पैदा कर सकता है।

एजेंट की जांच जरूर करें

सरकार ने यह भी बताया कि विदेशी नागरिकों को रूसी सेना में सेवा देने के लिए गैर-सरकारी संस्थाओं और स्वयंसेवी समूहों के माध्यम से भर्ती किए जाने की जानकारी सामने आई है। भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि विदेश में नौकरी का कोई प्रस्ताव स्वीकार करने से पहले एजेंट और रोजगार की पूरी तरह जांच-पड़ताल करें। खासतौर पर ऐसे एजेंटों से सावधान रहने को कहा गया है जो विदेश मंत्रालय के साथ पंजीकृत नहीं हैं।

रूसी पक्ष के संपर्क में भारत

सरकार ने कहा है कि रूसी सेना में शामिल भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, कल्याण और जल्द भारत वापसी सुनिश्चित करने के लिए रूस के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है। भारत सरकार ने एक बार फिर नागरिकों से अपील की है कि वे विदेश में रोजगार के नाम पर मिलने वाले संदिग्ध प्रस्तावों की पूरी जांच करें और रूसी सेना में भर्ती होने से बचें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026