India-Pak Navy Collision: MEA Summons Pak Diplomat

Ind-Pak Ship collide: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना की टक्कर! MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब

अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में भारत और पाकिस्तान की नौसेनाओं के जहाजों के बीच हुई टक्कर के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक हलचल बढ़ गई है। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन

By : संजय चतुर्वेदी
Ind-Pak Ship collide: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना की टक्कर! MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब

Pakistan Navy Ship collide Indian ship arabian ship

नई दिल्ली। अरब सागर में भारतीय और पाकिस्तानी नौसेना के जहाज आमने सामने आ गए। अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पाकिस्तानी नौसेना के एक जहाज की भारतीय नौसैनिक यूनिट से टक्कर के बाद मामला सीधे कूटनीतिक स्तर तक पहुंच गया। बारत ने घटना पर कड़ा रुख अपनाने हुए पाकिस्तान के हाई कमीशन के चार्ज डी अफेयर को तलब किया है।

टक्कर की घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन भारत ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाइयों के व्यवहार को गैर-पेशेवर और अस्वीकार्य बताया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के सामने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए संबंधित अधिकारियों तक भारत का कड़ा संदेश पहुंचाने को कहा है।

भारत ने पाकिस्तान के सामने दर्ज कराया विरोध

नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान हाई कमीशन के Charge d'Affaires को बुलाकर घटना पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। भारत ने समुद्र में सैन्य इकाइयों के संचालन के दौरान सावधानी बरतने पर जोर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों तक भारत का संदेश पहुंचाया जाए। साथ ही दोनों देशों के बीच लागू प्रासंगिक समझौतों का पूरी तरह पालन करने की बात कही गई है।

इस घटना से क्यों याद आया 1991 के समझौते का आर्टिकल 10

भारत ने इस घटना के संदर्भ में अप्रैल 1991 में हुए भारत-पाकिस्तान समझौते के अनुच्छेद 10 का उल्लेख किया है। यह समझौता सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिक गतिविधियों के बारे में पूर्व सूचना देने से जुड़ा है। भारत का कहना है कि पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज का आचरण इस समझौते के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन है। दोनों देशों के बीच समुद्री घटनाओं के मामलों में पहले भी इस प्रावधान का उल्लेख किया जा चुका है।

इस्लामाबाद में भी उठाया  जाएगा मामला

भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तानी राजनयिक को तलब करने के अलावा इस्लामाबाद स्थित अपने Charge D'Affaires को भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालाय के सामने समान विरोध दर्ज कराने का निर्देश दिया है। भारत ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की जरूरत पर जोर दिया है। इसके साथ ही समुद्र में तैनात सभी सैन्य इकाइयों को सतर्क रहने और दोनों देशों के बीच हुए संबंधित समझौतों का सम्मान करने की सलाह दी गई है।

फिलहाल घटना में कई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। लेकि नौसैनिक सजहाजों की टक्कर के बाद भारत की ओर से उठाया गया यह कूटनीतिक कदम मामले की गंभीरता को दिखाता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026