इंडिगो फ्लाइट डायवर्ट

IndiGo फ्लाइट में धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में यात्री के डिवाइस से धुआं निकलने के बाद फ्लाइट को हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

By : स्वदेश डेस्क
IndiGo फ्लाइट में धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

दिल्ली से चेन्नई जा रही IndiGo की फ्लाइट में उड़ान के दौरान एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने लगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को हैदराबाद डायवर्ट किया गया, जहां उसने सुरक्षित लैंडिंग की,  घटना  11 अक्टूबर 2026 को फ्लाइट 6E 6115 में हुई।

उड़ान के दौरान क्या हुआ?

IndiGo के मुताबिक, दिल्ली से चेन्नई जा रही फ्लाइट में एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने की जानकारी मिली थी। यह डिवाइस विमान में ऊपर सामान रखने वाली जगह यानी ओवरहेड बिन में रखा था।

धुआं दिखने के बाद केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रण में किया। इसके बाद तय सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत पायलटों ने विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ने का फैसला लिया। विमान राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया ।

शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स में पावर बैंक में आग लगने की बात कही गई है। हालांकि, IndiGo के आधिकारिक बयान में डिवाइस की पहचान नहीं बताई गई। इसलिए धुआं निकलने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं  है।

यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए दूसरा विमान

हैदराबाद में लैंडिंग के बाद यात्रियों को उनकी मंजिल  तक पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। एयरलाइन ने यात्रियों को जलपान देने और आगे की यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा करने की बात भी कही। साथ ही, हुई परेशानी के लिए खेद जताया।

 

संबंधित सामग्री

कैंसर की जांच को सस्ता और सुलभ बनाने की तैयारी

कैंसर की जांच को सस्ता और सुलभ बनाने की तैयारी

केयरओन्को बायोटेक की 11-जीन प्लेटलेट आरएनए आधारित तकनीक आरटी-पीसीआर और एआई से कैंसर के शुरुआती संकेतों की किफायती जांच में मदद करेगी।

Nov 24, 2026
Meta के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, हैदराबाद ऑफिस परिसर में तोड़फोड़; मुंबई में भी विरोध

Meta के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, हैदराबाद ऑफिस परिसर में तोड़फोड़; मुंबई में भी विरोध

यूथ कांग्रेस ने Meta के खिलाफ हैदराबाद और मुंबई में प्रदर्शन किया। हैदराबाद में कार्यालय परिसर में गमले तोड़े गए, जबकि मुंबई में भी विरोध जताया गया।

Nov 21, 2026
आसमान में सजी सुरों की महफिल, सोनू निगम ने 'कल हो ना हो' गाकर यात्रियों का जीता दिल

आसमान में सजी सुरों की महफिल, सोनू निगम ने 'कल हो ना हो' गाकर यात्रियों का जीता दिल

आमतौर पर हवाई सफर में यात्री अपनी मंजिल तक पहुंचने की जल्दी में रहते हैं, लेकिन रायपुर से मुंबई जा रही एक फ्लाइट का नजारा कुछ अलग ही रहा

Nov 21, 2026
पुराने पड़ाव पीछे छूटे, नई मंजिलों की ओर शमी और हर्षल का कारवां

पुराने पड़ाव पीछे छूटे, नई मंजिलों की ओर शमी और हर्षल का कारवां

आईपीएल 2027 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली ने क्रिकेट जगत में हलचल बढ़ा दी है

Nov 17, 2026
Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा। एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

Nov 02, 2026