सोशल मीडिया अकाउंट पर पाबंदी का विरोध

Meta के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, हैदराबाद ऑफिस परिसर में तोड़फोड़; मुंबई में भी विरोध

यूथ कांग्रेस ने Meta के खिलाफ हैदराबाद और मुंबई में प्रदर्शन किया। हैदराबाद में कार्यालय परिसर में गमले तोड़े गए, जबकि मुंबई में भी विरोध जताया गया।

By : हितेंद्र शर्मा
Meta के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, हैदराबाद ऑफिस परिसर में तोड़फोड़; मुंबई में भी विरोध

सोशल मीडिया अकाउंट पर पाबंदी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार 20 नवंबर को Meta के खिलाफ हैदराबाद और मुंबई में प्रदर्शन किया । हैदराबाद में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कंपनी के कार्यालय परिसर में  तोड़फोड़ और नारेबाजी की।  वहीं मुंबई में भी Meta के कार्यालय के बाहर विरोध जताया गया।

हैदराबाद में 20 से ज्यादा कार्यकर्ता हिरासत में

तेलंगाना यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जक्किडी शिवचरण रेड्डी के नेतृत्व में करीब 25 कार्यकर्ता हैदराबाद के माधापुर स्थित Meta कार्यालय परिसर पहुंचे । प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी राजनीतिक दबाव में विपक्ष की आवाज दबा रही है  उन्होंने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगी पाबंदियां हटाने की मांग की ।

प्रदर्शन के वीडियो में कार्यकर्ता परिसर में नारेबाजी करते और गमले तोड़ते दिखाई दिए।  पुलिस ने करीब 20 से 21 कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में लिया। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया, पुलिस के मुताबिक Meta की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

मुंबई में पोस्टर जलाकर जताया विरोध

मुंबई के BKC स्थित Meta कार्यालय के बाहर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, इसकी अगुवाई मुंबई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ज़ीनत शबरीन ने की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का पोस्टर भी जलाया ।यूथ कांग्रेस ने Meta को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए प्रतिबंधित अकाउंट और पोस्ट बहाल करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर अदालतों, सड़कों और कंपनी के कार्यालयों में विरोध जारी रहेगा। इस बीच, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विरोध प्रदर्शनों के बाद दो अकाउंट बहाल कर दिए । Meta ने कहा है कि भारत में स्थानीय कानूनों के पालन के लिए वह कंटेंट पर प्रतिबंध लगाता है।

संबंधित सामग्री

भारत की औद्योगिक तरक्की पर दबाव बना रहा चीन? अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट में दवाइयों से बैटरी तक की रणनीति का खुलासा

भारत की औद्योगिक तरक्की पर दबाव बना रहा चीन? अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट में दवाइयों से बैटरी तक की रणनीति का खुलासा

अमेरिकी आयोग की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन मशीनों, दवाइयों के कच्चे माल और बैटरी तकनीक के जरिए भारत की औद्योगिक क्षमता पर दबाव बना रहा है।

Nov 21, 2026
हरिद्वार में IB के SP पर ड्राइवर ने ऑफिस में चलाई गोली, AIIMS ऋषिकेश रेफर; आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार में IB के SP पर ड्राइवर ने ऑफिस में चलाई गोली, AIIMS ऋषिकेश रेफर; आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर उनके चालक विनोद नेगी ने ऑफिस में फायरिंग की। घायल अधिकारी को AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया, आरोपी गिरफ्तार है।

Nov 21, 2026
जज की जगह ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सहारनपुर में यूपी पुलिस से हुई चूक; वीडियो वायरल

जज की जगह ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सहारनपुर में यूपी पुलिस से हुई चूक; वीडियो वायरल

सहारनपुर के सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए तैयार पुलिसकर्मियों ने गलती से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया।

Nov 21, 2026
Chhattisgarh High Court: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप साबित नहीं, हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द कर युवक को किया बरी

Chhattisgarh High Court: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप साबित नहीं, हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द कर युवक को किया बरी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए युवक सुनील वर्मा को बरी कर दिया है

Nov 21, 2026
Google IIT खड़गपुर को देगा ₹46 करोड़, AI रिसर्च और छात्रों की ट्रेनिंग पर खर्च होगी रकम

Google IIT खड़गपुर को देगा ₹46 करोड़, AI रिसर्च और छात्रों की ट्रेनिंग पर खर्च होगी रकम

Google ने IIT खड़गपुर को AI रिसर्च के लिए 5 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹46 करोड़ देने की घोषणा की है। फंडिंग से शोध, AI ट्रेनिंग और तकनीकी सुविधाओं का विस्तार होगा।

Nov 21, 2026