Xi jinping Health Concern AT BRICS Summit

शी जिनपिंग की पहले से तबीयत खराब थी? PM मोदी ने भाषण रोक पूछा हाल, डिनर भी हाल, डिनर भी छो छोड़ा

BRICS समिट 2026 में भाषण के दौरान पीएम मोदी ने शी जिनपिंग की ओर देखकर उनका हाल पूछा। बाद में जिनपिंग गाला डिनर में नहीं पहुंचे। इसके बाद उनकी तबीयत को लेकर चर्चा शुरू हुई।

By : संजय चतुर्वेदी
शी जिनपिंग की पहले से तबीयत खराब थी? PM मोदी ने भाषण रोक पूछा हाल, डिनर भी हाल, डिनर भी छो छोड़ा

BRICS Summit Xi Jinping Poor Health

देश। BRICS समिट 2026 के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन कुछ देर के लिए रोककर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का हाल पूछा। पीएम मोदी ने उनके साथ मौजूद अनुवादक से पूछा कि क्या जिनपिंग ठीक हैं। कुछ सेकंड बाद चीनी राष्ट्रपति ने सिर हिलाकर जवाब दिया। इसके बाद पीएम मोदी ने अपना भाषण जारी रखा।

इस छोटी सी घटना ने दोनों नेताओं के बीच बातचीत और आपसी सहजता को लेकर भी ध्यान खींचा। हालांकि, शी जिनपिंग की तबीयत को लेकर बाद में शी जिनपिंग की तबीयत को लेकर भारत या चीन की तरफ से कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

डिनर में भी शामिल नहीं हुए जिनपिंग

हालांकि इसके बाद शी जिनपिंग प्रधानमंत्री मोदी की ओर से BRICS नेताओं के लिए आयोजित गाला डिनर में भी शामिल नहीं हुए। इसके बाद उनकी सेहत को लेकर अटकलें तेज हो गईं। एक सूत्र के अनुसार, जिनपिंग थकान महसूस कर रहे थे। साथ ही आराम करने के लिए होटल लौट गए थे। हालांकि इस जानकारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मोदी ने बाइलेटरल मीटिंग में की मुलाकात

गाला डिनर में शामिल नहीं होने के बावजूद शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई। चीनी राष्ट्रपति शनिवार सुबह चीन से रवाना हुए और दोपहर में दिल्ली पहुंचे। BRICS सम्मेलन की शुरुआत दोपहर करीब 2 बजे हुई। इसके बाद दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। व्यस्त कार्यक्रम और लंबी यात्रा के बीच जिनपिंग को आराम के लिए ज्यााद समय नहीं मिला। ऐसे में थकान को उनकी डिनर से दूरी की संभावित वजह बताया जा रहा है।

भारत मंडपम में गर्मजोशी से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम में शी जिनपिंग का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर के 1212 खंभों वाले प्रसिद्ध कॉरिडोर की तस्वीर के सामने हाथ मिलाया। इस दौरान पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति को कॉरिडोर की खासियत और उसकी बनावट के बारे में बताते हुए भी नजर आए।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026