जेट एयरवेज कर्मचारियों को 480 करोड़ की राहत

जेट एयरवेज के कर्मचारियों की 7 साल की लड़ाई खत्म, ग्रेच्युटी और PF समेत मिलेंगे करीब 480 करोड़ रुपये

NCLAT ने बंद जेट एयरवेज के कर्मचारियों को दो सप्ताह के भीतर ब्याज सहित ग्रेच्युटी देने का आदेश दिया है। कुल बकाया करीब 480 करोड़ रुपये होगा।

By : हितेंद्र शर्मा
जेट एयरवेज के कर्मचारियों की 7 साल की लड़ाई खत्म, ग्रेच्युटी और PF समेत मिलेंगे करीब 480 करोड़ रुपये

जेट एयरवेज के कर्मचारी पिछले सात साल से अपने बकाया भुगतान को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे, नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने अब सभी कर्मचारियों की ग्रेच्युटी ब्याज सहित दो सप्ताह के भीतर जारी करने की मंजूरी दी है, इस भुगतान की कुल राशि करीब 480 करोड़ रुपये बताई जा रही  है।आदेश के मुताबिक ग्रेच्युटी की राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी जबकि प्रोविडेंट फंड (PF) का बकाया कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय के माध्यम से संबंधित खातों में जमा किया जाएगा ।

ग्रेच्युटी और PF में क्या है अंतर?

ग्रेच्युटी सामान्य तौर पर पांच साल या उससे अधिक की पात्र सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को नियमों के मुताबिक दी जाती है, इसकी गणना कर्मचारी के अंतिम वेतन और सेवा अवधि के आधार पर होती है ।वहीं प्रोविडेंट फंड में कर्मचारी और नियोक्ता दोनों योगदान करते हैं।  सामान्य व्यवस्था में कर्मचारी और नियोक्ता बेसिक वेतन तथा महंगाई भत्ते के निर्धारित आधार पर योगदान करते हैं। PF खाते में जमा राशि पर ब्याज भी मिलता है।

अप्रैल 2019 में बंद हुई थी जेट एयरवेज

जेट एयरवेज ने अप्रैल 2019 में परिचालन बंद कर दिया था, इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों, कर्जदाताओं और अन्य पक्षों के बीच बकाया भुगतान और कंपनी के भविष्य को लेकर लंबी कानूनी प्रक्रिया चली। नवंबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने जेट एयरवेज की परिसंपत्तियों को परिसमापन (Liquidation) करने का आदेश दिया था।

 अदालत ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए उस फैसले को पलट दिया था जिसके जरिए समाधान योजना को मंजूरी देकर कंपनी का नियंत्रण एक समूह को सौंपने का रास्ता बनाया गया था जबकि कर्जदाताओं को पूरा भुगतान नहीं हुआ था।

1993 में शुरू हुई थी जेट एयरवेज

नरेश गोयल ने जेट एयरवेज की शुरुआत की थी कंपनी ने मई 1993 में चार लीज पर लिए गए बोइंग 737-300 विमानों के साथ व्यावसायिक उड़ानें शुरू की थीं । 1995 में इसे नियमित विमान सेवा का दर्जा मिला।  उस समय जेट एयरवेज ने घरेलू विमानन क्षेत्र में सरकारी एयरलाइन इंडियन एयरलाइंस के लंबे वर्चस्व को चुनौती दी थी। 

संबंधित सामग्री

संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन बैठक, महिला आरक्षण कानून पर विधेयक लाने की अटकलें

संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन बैठक, महिला आरक्षण कानून पर विधेयक लाने की अटकलें

लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की 2 दिसंबर को होगी। महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़े विधेयक पर चर्चा की अटकलें हैं।

Nov 26, 2026
लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की रैलीः ओवैसी बोले- अखिलेश ने मुसलमानों से सब छीन लिया

लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की रैलीः ओवैसी बोले- अखिलेश ने मुसलमानों से सब छीन लिया

लखनऊ रैली में ओवैसी ने अखिलेश यादव पर मुस्लिम समाज को वोटबैंक बनाने का आरोप लगाया। चंद्रशेखर के साथ पहली बार गठबंधन का संयुक्त शक्ति प्रदर्शन हुआ।

Nov 26, 2026
रोहतक में गैंगवारः  होटल में 4 युवकों की हत्या, बाबा गैंग से जुड़े 3 मृतक; भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

रोहतक में गैंगवारः होटल में 4 युवकों की हत्या, बाबा गैंग से जुड़े 3 मृतक; भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

रोहतक के खरावड़ स्थित मिलन होटल में चार युवकों की हत्या के मामले में गैंगवार का आरोप है। पुलिस ने जांच और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Nov 26, 2026
सपा का घोषणा-पत्र: युवाओं को 5000 रुपये महीना, किसानों का कर्ज माफ और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

सपा का घोषणा-पत्र: युवाओं को 5000 रुपये महीना, किसानों का कर्ज माफ और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

अखिलेश यादव ने सपा का घोषणा-पत्र जारी कर बेरोजगारी भत्ता, किसानों की कर्जमाफी, मुफ्त बिजली, पेंशन और रोजगार सहित कई बड़े वादे किए।

Nov 26, 2026
पाकिस्तानी कंटेंट पर सरकार का Netflix को सख्त संदेश, भारत में न दिखाएं पाकिस्तान में बनी सीरीज

पाकिस्तानी कंटेंट पर सरकार का Netflix को सख्त संदेश, भारत में न दिखाएं पाकिस्तान में बनी सीरीज

केंद्र सरकार ने नेटफ्लिक्स से कहा है कि पाकिस्तान में बने शो और फिल्में भारत में उपलब्ध न हों। मामला पाकिस्तानी सीरीज की रिलीज से जुड़ा है।

Nov 26, 2026