JWALA MK-1 का पोखरण में सफल परीक्षण

JWALA MK-1 का पोखरण में सफल परीक्षण, 5 KM तक ड्रोन को करेगा नष्ट

भारत की निजी रक्षा कंपनी IG Defence ने पोखरण में स्वदेशी JWALA MK-1 काउंटर-ड्रोन मिसाइल का परीक्षण किया। AI आधारित GRID सिस्टम से लैस यह मिसाइल 5 किलोमीटर तक के हवाई खतरों से निपटने के लिए बनाई गई है।

By : हितेंद्र शर्मा
JWALA MK-1 का पोखरण में सफल परीक्षण, 5 KM तक ड्रोन को करेगा नष्ट

भारत ने स्वदेशी रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक और अहम कदम उठाया है, रक्षा तकनीक कंपनी IG Defence ने राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में अपनी काउंटर-ड्रोन माइक्रो मिसाइल JWALA MK-1 का सफल परीक्षण किया है । कंपनी इसे भारत का पहला ऑटोनॉमस काउंटर-अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम (CUAS) माइक्रो-मिसाइल सिस्टम बता रही है। कंपनी के मुताबिक इस सिस्टम की ऑपरेशनल रेंज 2 से 5 किलोमीटर तक है। इसे दुश्मन के ड्रोन और दूसरे मानवरहित हवाई खतरों की पहचान करने, उनका वर्गीकरण करने और उन्हें नष्ट करने के लिए विकसित किया गया है।

AI आधारित GRID सिस्टम है इसकी खासियत

JWALA MK-1 की सबसे अहम विशेषता इसका GRID सिस्टम है. यह IG Defence का अपना AI आधारित मिशन ऑटोनॉमी और बैटल मैनेजमेंट सिस्टम है। यह अलग-अलग सेंसर से मिलने वाली जानकारी को एक साथ जोड़कर संभावित हवाई खतरे की पहचान, वर्गीकरण और उससे निपटने की प्रक्रिया को समन्वित करता है ।

कंपनी के संस्थापक और CEO बोधिसत्व संघप्रिय के अनुसार, GRID केवल एक अलग बैटल मैनेजमेंट सिस्टम नहीं है बल्कि JWALA MK-1 की पूरी ऑपरेशनल किल चेन का इंटेलिजेंस बैकबोन  है। सेंसर से डेटा मिलने से लेकर लक्ष्य की पहचान और उसे निशाना बनाने तक की प्रक्रिया इसी के जरिए संचालित होती है ।

सस्ते ड्रोन के मुकाबले किफायती विकल्प की जरूरत

आधुनिक युद्ध में छोटे और कम लागत वाले ड्रोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है  ऐसे ड्रोन को रोकने के लिए महंगे एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करना कई बार सेनाओं के लिए आर्थिक चुनौती बन जाता है।  इससे इंटरसेप्टर मिसाइलों के भंडार पर भी दबाव पड़ता है।

IG Defence के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और सेवानिवृत्त विंग कमांडर अनूप शर्मा ने कहा कि बदलते युद्ध के माहौल में भारत को ऐसे स्वदेशी, भरोसेमंद और किफायती सिस्टम की जरूरत है जिन्हें बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा सके।JWALA MK-1 का परीक्षण भारत के निजी रक्षा उद्योग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।  

संबंधित सामग्री

IT Raid: रायपुर में 18 बैंक लॉकर खुले तो निकला 20 करोड़ का सोना-चांदी, PRA और बर्बरीक ग्रुप पर IT का शिकंजा

IT Raid: रायपुर में 18 बैंक लॉकर खुले तो निकला 20 करोड़ का सोना-चांदी, PRA और बर्बरीक ग्रुप पर IT का शिकंजा

पीआरए और बर्बरीक ग्रुप से जुड़े कारोबारियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई में बड़ी बरामदगी हुई है। चार राज्यों के 50 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी के बाद विभाग ने रायपुर के विभिन्न बैंकों के 18 लॉकर खुलवाए।

Nov 24, 2026
बांग्लादेश ने 1971 के मुक्ति संग्राम में भारत के बलिदान को किया याद, पूर्व सैनिक भी कार्यक्रम में शामिल

बांग्लादेश ने 1971 के मुक्ति संग्राम में भारत के बलिदान को किया याद, पूर्व सैनिक भी कार्यक्रम में शामिल

बांग्लादेश उच्चायोग ने दिल्ली में सशस्त्र बल दिवस मनाया। कार्यवाहक उच्चायुक्त प्रीति रहमान ने मुक्ति संग्राम में भारत के सैनिकों के योगदान और बलिदान को याद किया।

Nov 24, 2026
बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना, दिल्ली से ढाका के लिए मांगा सरकारी विमान

बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना, दिल्ली से ढाका के लिए मांगा सरकारी विमान

शेख हसीना ने 16 दिसंबर को भारत से बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है। दिल्ली से ढाका के लिए सरकारी विमान मांगा, लेकिन बांग्लादेश सरकार ने प्रत्यर्पण की शर्त रखी है।

Nov 24, 2026
बालाघाट के खेत से मिलीं तीन बोरियां;खोलते ही 4 करोड़ देख चकराए अधिकारी, जांच में नागपुर का लूट कनेक्शन

बालाघाट के खेत से मिलीं तीन बोरियां;खोलते ही 4 करोड़ देख चकराए अधिकारी, जांच में नागपुर का लूट कनेक्शन

महाराष्ट्र के नागपुर में पांच दिन पहले हुई बड़ी लूट का सिरा अब मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले तक पहुंच गया है। नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की निशानदेही पर वारासिवनी तहसील के ग्राम डोरली पहुंची।

Nov 24, 2026
तमिलनाडु में दीपम विवाद पर तनाव, 5,618 पुलिसकर्मी तैनात; BJP प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

तमिलनाडु में दीपम विवाद पर तनाव, 5,618 पुलिसकर्मी तैनात; BJP प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

तमिलनाडु के तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम को लेकर तनाव की आशंका है। 5,618 पुलिसकर्मी तैनात हैं, आम लोगों की एंट्री और ड्रोन उड़ाने पर रोक है।

Nov 24, 2026