उत्तरकाशी के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, सरकार के खास मकसद को देंगे बढ़ावा

उत्तरकाशी के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, सरकार के खास मकसद को देंगे बढ़ावा

उन्होंने आईटीबीपी जवानों से भी चर्चा की, इन्हीं जवानों के बलिदान के आधार पर हम चैन की नींद सो पाते हैं।

By : स्वदेश डेस्क
उत्तरकाशी के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, सरकार के खास मकसद को देंगे बढ़ावा

उत्तरकाशी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार दोपहर उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्हाेंने हर्षिल घाटी के धराली गांव में वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत गांव में मूलभूत सुविधाओं आदि को लेकर ग्रामीणों के साथ बातचीत की।


सिंधिया ने ट्वीट कर जानकारी दी उन्होंने बताया कि आज वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत ग्राम धराली (उत्तराखंड) का दौरा किया और सार्वजनिक बैठक का हिस्सा बना । सीमावर्ती गाँवों के पूर्ण विकास हेतु केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से समग्र और समावेशी विकास का सपना जल्द ही पूरा होगा । बैठक के दौरान क्षेत्र में कार्यान्वित अनेक सरकारी योजनाओं के बारे में जाना । साथ ही साथ, सरकार और नागरिकों में सहकारिता द्वारा हो रहे कार्यों जैसे स्वयं सहायता समूहों का संचालन, पशुपालन, स्वास्थ सुविधाएं, पेंशन योजना में काम कर रहे कार्यकर्ताओं से गहरी चर्चा भी की। 

इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी जवानों से भी चर्चा की। सिंधिया ने कहा कि इन्हीं  जवानों के बलिदान के आधार पर हम चैन की नींद सो पाते हैं।यही हमारे बॉर्डर सुरक्षित रखते हैं।हमें इनका धन्यवाद देना चाहिए।  

क्या है योजना- 

वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सरकार देश की सीमा पर स्थित गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए अलग से बजट खर्च करने जा रही है। इसके लिए 4800 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इनमें से 2500 करोड़ रुपये का बजट केवल सड़कों के विकास पर खर्च होगा,जिससे सीमांत गांव के बाशिंदों को विकास की उम्मीद जगी है।इससे पूर्व हर्षिल हेलीपैड पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया का डीएम अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी,भटवाड़ी ब्लाक प्रमुख विनीता रावत, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम सिंह रावत,भाजपा नेता जगमोहन रावत, खुशाल सिंह नेगी आदि ने स्वागत किया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026