कर्नाटक के गृहमंत्री ने स्वीकारा- विधानसभा में लगे पाकिस्तान के समर्थन में नारे

कर्नाटक के गृहमंत्री ने स्वीकारा- विधानसभा में लगे पाकिस्तान के समर्थन में नारे

गृहमंत्री ने कहा तीन लोगों की मामले में पहचान की गई है और उन्हें गिरफ्तार किया गया

By : स्वदेश डेस्क
कर्नाटक के गृहमंत्री ने स्वीकारा- विधानसभा में लगे पाकिस्तान के समर्थन में नारे

बेंगलुरु। कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने स्वीकार किया है कि 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के नतीजे के बाद राज्य विधानसभा में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए थे।

फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए परमेश्वर ने कहा कि रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए हैं। लोगों ने दो बार नारे लगाए हैं लेकिन प्रयोगशाला की रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि नारे किसने लगाए हैं। तीन लोगों की मामले में पहचान की गई है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है। गृहमंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार की शर्मिंदगी का विषय नहीं है। ऐसे नारे लगाने के लिए उन्हें पार्टी ने नहीं कहा। सरकार कानून का अनुपालन करेगी। कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की गलती पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस उम्मीदवार नसीर हुसैन की राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद विधानसभा में पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान हावेरी जिले के बयादागी के मोहम्मद नशीपुडी, बेंगलुरु के जयमहल इलाके के मुन्नवर अहमद और मोहम्मद इल्ताज़ के रूप में हुई।

संबंधित सामग्री

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

देवास में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले थाना प्रभारी दिलीप पूरी के बलिदान के बाद प्रदेश की मोहन सरकार सख्त हो गई है।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026