BJP Rijiju share Kapil Sibal old video

Rijuju Target Congress: रिजिजू ने कपिल सिब्बल का पुराना VIDEO शेयर, कांग्रेस के वोट चोरी आरोपों पर निशाना साधा

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर कपिल सिब्बल का पुराना संसद वीडियो शेयर किया है। इसमें सिब्बल वोटर लिस्ट से नाम हटने की प्रक्रिया समझाते दिख रहे हैं। फिर कांग्रेस पर निशाना साधा।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
Rijuju Target Congress: रिजिजू ने कपिल सिब्बल का पुराना VIDEO शेयर, कांग्रेस के वोट चोरी आरोपों पर निशाना साधा

kiren Rijiju Share Sibal video

नई दिल्ली। दिल्ली में इंडिया गठबंधन का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। इसी बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर वकील कपिल सिब्बल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। रिजिजू का कहना है कि इस वीडियो से कांग्रेस का फर्जी वोट चोरी ड्रामा उजागर हो गया है।

रिजिजू ने एक्स पोस्ट में क्या लिखा

वीडियो शेयर करते हुए रिजिजू ने लिखा कि उन्हें कपिल सिब्बल पसंद नहीं हैं क्योंकि वे हमेशा भ्रष्ट, चरमपंथी और असामाजिक तत्वों को बचाते नजर आते हैं। रिजिजू के अनुसार पहली बार सिब्बल उन्हें पसंद आए हैं क्योंकि कानून मंत्री के तौर पर संसद में दिए अपने पुराने भाषण से उन्होंने कांग्रेस के वोट चोरी ड्रामे को उजागर कर दिया है। इसके साथ ही रिजिजू ने कहा कि सिब्बल की यह पुरानी बात काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने तर्क दिया कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने की अपनी एक प्रक्रिया है।

वोटर लिस्ट पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने

रिजिजू का यह पोस्ट ऐसे समय पर आया है। जब वोटर लिस्ट और नाम हटा जाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बड़ा टकराव चल रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि यह चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलकर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम काट रहा है। कांग्रेस के अनुसार इससे बड़ी संख्या में लोग वोट नहीं डाल पा रहे हैं।

वीडियो में कपिल सिब्बल ने क्या कहा

केंद्रीय मंत्री की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में सिब्बल सदन को संबोधित करते दिख रहे हैं। वे कहते हैं कि नाम हटाने के तीन आधार होते हैं। पहला-अगर कोई व्यक्ति दूसरे विधानसभा क्षेत्र में चला जाता है, तो उसका नाम पुरानी जगह से हटाया जाता है। वह लिस्ट में बना रहता है। लेकिन दूसरे विधानसभा क्षेत्र का मतदाता हो जाता है।
-दूसरा अगर किसी मतदाता का नाम दो जगह दर्ज है तो वह अपना निवास बदल सकता है। लेकिन वोटर लिस्ट में नाम बना रहता है। हालांकि एक नाम रद्द करना होगा।
-तीसरा किसी व्यक्ति का निधन होने पर उसका नाम हटाया जाता है।

सिब्बल ने वीडियो में यह भी बताया कि जिनके नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं उनके पास भी विकल्प है। वे चुनाव अधिकारी के पास जाकर अपना नाम दर्ज कराने के लिए कह सकते हैं। रिजिजू ने सिब्बल के इसी बयान को सामने रखकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026