Gudla Station Mock Drill Kota Rail Hadsa

Train Accident mock Drill: कोटा के गुड़ला स्टेशन पर मचा हड़कंप, एक के ऊपर एक चढ़ीं बोगियां, फिर खुला राज...

कोटा के गुड़ला स्टेशन पर बुधवार सुबह ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर जैसा नजारा दिखा। बाद में साफ हुआ कि यह पश्चिम मध्य रेलवे की फुल स्केल मॉक ड्रिल थी, असली हादसा नहीं।

By : संजय चतुर्वेदी
Train Accident mock Drill: कोटा के गुड़ला स्टेशन पर मचा हड़कंप, एक के ऊपर एक चढ़ीं बोगियां, फिर खुला राज...

Train Accident and Rescue Mock Drill

कोटा। राजस्थान के कोटा मंडल के गुड़ला रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह हादसे जैसा नजारा देखने को मिला। मुंबई अमृतसर ट्रेन लाइन नंबर 4 पर खड़ी मालगाड़ी से टकराई और पैसेंजर ट्रेन के S-1 और S-2 कोच पटरी से उतरकर एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए। शुरुआती सूचना में दो यात्रियों की मौत और चार गंभीर घायल होने की बात सामने आई। हालांकि राहत की बात यह रही कि यह असली हादसा नहीं था। पश्चिम मध्य रेलवे ने फुल स्केल आपदा प्रबंधन मॉक एक्सरसाइज के तहत यह काल्पनिक स्थिति तैयार की थी।

सुबह-सुबह अचानक गूंजा इमरजेंसी सायरन

दरअसल, सुबह ठीक 8:55 बजे रेलवे कंट्रोल रूम का इमरजेंसी सायरन बजा। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ। महज 20 मिनट के भीतर सुबह 9:15 बजे दुर्घटना राहत चिकित्सा यान मौके पर पहुंच गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, स्थानीय पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया।

गैस कटर से काटी गई बोगियां

बचाव दल ने गैस कटर से बोगियों को काटकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। डॉक्टरों की टीम ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया और गंभीर घायलों को तुरंत रेफर किया गया। इसके अलावा हादसे की खबर फैलते ही कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और भरतपुर रेलवे स्टेशनों पर इमरजेंसी हेल्प डेस्क बनाए गए, ताकि परिजनों तक सटीक जानकारी पहुंच सके। रेलवे ने आपातकालीन तैयारियों और अलग-अलग एजेंसियों के तालमेल को परखने के लिए यह काल्पनिक परिदृश्य तैयार किया था।

सुबह 10:26 बजे समाप्त हुई मॉक ड्रिल

सुबह 10 बजकर 26 मिनट सीनियर मंडल संरक्षा अधिकारी पुरुषोत्तम मीणा ने मॉक ड्रिल के समापन की घोषणा की। इसके बादि डीआरएम कोटा अनिल कालरा, एनडीआरएफ के रामेश्वर यादव और एसडीआरएफ के अधिकारियों ने संयुक्त ब्रीफिंग कर पूरी कार्रवाई की समीक्षा की। अधिकारियों ने माना कि ऐसे मॉक ड्रिल से वास्तविक हादसों के दौरान रेस्क्यू समय को कम करने में बड़ी मदद मिलती है।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026