LAC: china troop deplolyment Falls india ready

रक्षा मंत्रालय की चौंकाने वाली रिपोर्ट! LAC पर चीनी सेना घटी, भारत की मजबूत पकड़, लद्दाख बॉर्डर का बड़ा अपडेट

रक्षा मंत्रालय की 2025-26 की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, 2025 से उत्तरी सीमाओं पर चीनी पीएलए की तैनाती में बड़ी कमी आई है। वहीं, भारत ने एलएसी के सभी सेक्टर में अपनी सैन्य मजबूत रखी है।

By : संजय चतुर्वेदी
रक्षा मंत्रालय की चौंकाने वाली रिपोर्ट! LAC पर चीनी सेना घटी, भारत की मजबूत पकड़, लद्दाख बॉर्डर का बड़ा अपडेट

Diffence Minister Shocking Report

देश। भारत और चीन की सीमा ने जुड़े हालात पर रक्षा मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट में अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC के सामने अपनी सैन्य तैनाती कम की है। अब उत्तरी सीमाओं और पारंपरिक ट्रेनिंग इलाकों में करीब 10 कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड के बराबर चीनी बल मौजूद हैं।

हालांकि भारत की ओर से किसी तरह की ढिलाई नहीं दिखाई गई है। भारतीय सेना सभी LAC सेक्टर में मजबूत स्थिति में बनी हुई है और किसी भी संभावित चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत और चीन के बी राजनीतिक, कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर सकारात्मक बातचीत से उत्तरी सीमाओं पर स्थिति पहले के मुकाबले ज्यादा स्थिर हुई है।

फिर शुरू हुई सैन्य स्तर की बातचीत

सीमा पर तनाव कम करने के लिए दोनों देशों के बीच सैन्य संवाद भी आगे बढ़ रहा है। इसमें अक्तूबर 2025 में पूर्वी लद्दाख में हुई 23वीं कोर कमांडर स्तर की बैठक शामिल है। इन वर्ताओं का मकसद सीमा से जुड़े लंबित मुद्दों पर चर्चा करना और टकराव की स्थिति को कम करना है। इसके साथ ही दोनों देशों की सेनाओं के बीच बॉर्डर पर्सननल मीटिंग यानी BPM भी सभी सेक्टर में जारी है। 

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन बैठकों का माहौल सोहार्दपूर्ण रहा है। दोनों पक्ष इन मुलाकातों के दौरान सीमा से जुड़े मुद्दे उठाते हैं। साथ ही उन्हें सुलझाने की कोशिश करते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बात सेना ने परखी अपनी तैयारी

रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख किया गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन ऑपरेशन ने भारत की मल्टी डोमेन क्षमता, मजबूत इंटेलिजेंस नेटवर्क, तकनीकी क्षमता और तीनों सेनाओं के बीच संयुक्त ऑपरेशनल तैयारी को सामने रखा। ऑपरेशन के बाद सेना ने अपनी मौजूदा क्षमताओं के साथ उन क्षेत्रों की भी समीक्षा की, जहां सुधार की जरूरत थी। इसके बाद फोर्स रिस्ट्रक्चरिंग, तीनों सेनाओं के बीच ज्यादा जॉइंटनेस और नई तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर बढ़ाया गया।

बदलते खतरे के बीच लगातार मजबूत हो रही तैयारी

रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, सीमा पर परिस्थितियाँ बदलने के साथ भारतीय सेना अपनी तैयारी को भी लगातार अपडेट कर रही है। चीन की तैनाती में कमी के बावजूद भारत ने एलएसी के सभी सेक्टर में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी है। इसका सीधा मतलब है कि बातचीत और सीमा पर स्थिरता की कोशिशों के साथ सैन्य तैयारी में कई जोखिम नहीं लेना चाहता। उत्तरी सीमाओं पर निगरानी और ऑपरेशनल क्षमता को मजबूत बनाए रखने पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026