3000 Cr Drugs Seized Near Lakshadweep

Arab Sea Drug Bust: लक्षद्वीप के पास 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव पर 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने लक्ष्यद्वीप के पास ईरानी नाव से करीब 3000 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी है। नाव में सवार 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार हुए। खेप मुंबई ले जाई जा रही थी।

By : संजय चतुर्वेदी
Arab Sea Drug Bust: लक्षद्वीप के पास 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव पर 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

Drugs worth 3000 crore seized in arab sea

मुंबई। अरब सागर में लक्षद्वीप के पास भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने एक ईरानी नाव से करीब 3000 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है। नाव में सवार 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पांचों आरोपी 526 किलो मेथामफेटामाइन और हेरोइन समुद्री रास्ते से मुंबई ले जा रहे थे। यह कार्रवाई 25 सितंबर को हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी बुधवार को सामने आई।

खुफिया सूचना पर समुद्र और हवा से रखी गई नजर

सुरक्षा एजेंसियों को पहले से इनपुट मिला था कि एक संदिग्ध नाव ड्रग्स की खेप लेकर भारतीय तट की ओर बढ़ रही है। इसके बाद तटरक्षक बल ने समुद्र और हवा, दोनों तरफ से निगरानी शुरू की। लक्षद्वीप के पश्चिम में नाव को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ मिला।

नाव को मुंबई लाया गया

नाव, उसके चालक दल और बरामद ड्रग्स को सुरक्षा के बीच मुंबई लाया गया है। यहां आरोपियों से पूछताछ होगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से समुद्री रास्ते से होने वाली अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।


अप्रैल 2025 में भी पकड़ी गई थी बड़ी खेप

इससे पहले अप्रैल 2025 में भी गुजरात तट के पास एटीएस और तटरक्षक बल ने करीब 311 किलो मेथामफेटामाइन जब्त की थी। उसकी कीमत 1800 करोड़ रुपये बताई गई थी। वह खेप पाकिस्तान के पसनी पोर्ट से तमिलनाडु ले जानी थी। सुरक्षाबलों को देखकर तस्करों ने ड्रग्स समुद्र में फेंक दी और पाकिस्तान की समुद्री सीमा की ओर भाग निकले थे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026