लालू यादव की बेटी मीसा और रोहिणी लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, पार्टी ने इन...सीटों से देगी टिकट

लालू यादव की बेटी मीसा और रोहिणी लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, पार्टी ने इन...सीटों से देगी टिकट

लालू यादव ने अपने खास नेताओं के संग बैठक की है और दोनों बेटियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए खास रणनीति बनाई

By : स्वदेश डेस्क
लालू यादव की बेटी मीसा और रोहिणी लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, पार्टी ने इन...सीटों से देगी टिकट

पटना। आईएनडीआई गठबंधन में सीट बंटवारे से पहले ही राजद ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये हैं। जल्द ही इनके नामों की घोषणा कर दी जाएगी। इनमें पाटलिपुत्र, सारण, बांका, बक्सर और जहानाबाद संसदीय सीट हैं। इससे पूर्व राजद ने नवादा, जमुई, औरंगाबाद, गया, मुंगेर को लेकर भी कुछ नामों को फाइनल किया है। खास बात यह है कि राजद सुप्रीमो लालू यादव इस बार के लोकसभा चुनाव में दो बेटियों को संसद भेजने की तैयारी में हैं।

राजद नेताओं के अनुसार इस बार के संसदीय चुनाव में मीसा भारती और रोहिणी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट से और रोहिणी आचार्य सारण सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। दोनों के नामों की जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। इसे लेकर लालू यादव ने अपने खास नेताओं के संग बैठक की है और दोनों बेटियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए खास रणनीति बनाई है।

दरअसल, मीसा भारती पहले ही पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ने को लेकर संकेत दे चुकी है। साथ ही रोहिणी आचार्य भी सारण सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती है लेकिन नियमित रूप से बिहार की सियासत में सक्रिय रहती हैं। पिछले दिनों ही लालू यादव के खास एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि रोहिणी आचार्य सारण से चुनाव लड़ें यह राजद के सभी कार्यकर्ताओं की इच्छा है। बताया गया है कि लालू यादव ने रोहिणी आचार्य के नाम पर सहमति दे दी है।इनके अलावा राजद की ओर से बांका से जय प्रकाश नारायण, बक्सर से सुधाकर सिंह और जहानाबाद से सुरेंद्र यादव के नामों पर लालू यादव से सहमति जताई है। तीनों नेता पूर्व में मंत्री रह चुके हैं और लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026