LPG E KYC Deadline New Update

LPG e-KYC: गैस उपभोक्ताओं के लिए सिर्फ 6 दिन बाकी, नहीं किया ये काम तो बढ़ सकती है परेशानी

एलपीजी ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी पूरी करने की 16 अगस्त की डेडलाइन बताई गई है। कंपनियाँ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दे रही है।

By : संजय चतुर्वेदी
LPG e-KYC: गैस उपभोक्ताओं के लिए सिर्फ 6 दिन बाकी, नहीं किया ये काम तो बढ़ सकती है परेशानी

LPG e-KYC

नई दिल्ली। देशभर के एलपीजी ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी से जुड़ा बड़ा अलर्ट सामने आया है। तेल डिस्ट्रीब्यूट करने वाली कंपनियाँ ग्राहकों को 16 अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दे रही है। कंपनियों की ओर से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संदेश भेजे जा रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए भी ग्राहकों को समय रहते ई केवाईसी कराने के लिए कहा जा रहा है।

डेडलाइन के बाद क्या दिक्कत होगी

कंपनियों की ओर से दी जा रही जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त तक एलपीजी e KYC पूरी नहीं करने वाले ग्राहकों को इसके बाद सिलेंडर लेने में परेशानी हो सकती है। उन्हें अधिसूचित घरेलू दरों पर एलपीजी सिलेंडर खरीदने में दिक्कत आने की बात कही गई है। ऐसे में ग्राहकों के लिए अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाए समय रहते प्रक्रिया पूरी करना बेहतर रहेगा।

देश के बड़े शहरों में घरेलू एलपीजी की कीमत

देशभर में उपयोग की जा रही 14 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग हैं। जहां दिल्ली में 942 रुपये बताई जा रही है। वहीं, कोलकाता में 986 तो मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में मिल रहा है। इन कीमतों के बीच ई-केवाईसी की प्रक्रिया उन उपभोक्ताओं के लिए भी अहम होगी जो निर्धारित घरेलू रेट पर सिलेंडर की सुविधा जारी रखना चाहते हैं।

उज्जवला लाभार्थियों को मिल रही राहत

प्रधानमंत्री राहत योजना के करोड़ों लाभार्थियों को हर साल चार एलपीजी रिफिल कराने पर 300 रुपये का डायरेक्ट बेनिफिट  ट्रांसफर यानी डीबीटी दिया जा रहा है। दिल्ली में 942 रुपये की कीमत वाले सिलेंडर पर यह लाभ मिलने के बाद लाभार्थी के लिए प्रभावी कीमत 642 रुपये रह जाती है। इसलिए एलपीजी से जुड़ी प्रक्रियाओं में किसी तरह की देरी का असर सब्सिडी वाले लाभ पर भी पड़ सकता है।

घर बैठे कर सकते हैं ईकेवाईसी

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी पूरा करने के ऑप्शन भी बताए हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक इंडियन ऑयल वन ऐप के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर भी ई-केवाईसी कराई जा सकती है। सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले कर्मचारी के माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूरी करने का विकल्प बताया गया है।

ग्राहकों के पास अब सीमित समय

16 अगस्त की डेडलाइन को देखते हुए ग्राहकों के पास प्रक्रिया पूरी कनरे के लि सीमित समय बचा है। कंपनियाँ लगातार अलर्ट भेजकर उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी पूरी करने की सलाह दे रही हैं। ऐसे में जिन ग्राहकों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है उनके लिए समय रहते निपटाना जरूरी है ताकि आगे सिलेंडर लेने में संभावित परेशानी से बचा जा सके।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026