तमिलनाडु सरकार लोगों को दुश्मन समझ रही- हाईकोर्ट

मद्रास हाईकोर्ट ने पुलिस से पूछा- RSS के पथसंचलन को जम्मू-कश्मीर में भी परमिशन, यहां क्यों नहीं

मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु में RSS के पथसंचलन की अनुमति बार-बार रोकने पर पुलिस से सवाल किए। पुलिस से पूछा- RSS मार्च को जम्मू-कश्मीर में भी परमिशन, यहां क्यों नहीं

By : स्वदेश डेस्क
मद्रास हाईकोर्ट ने पुलिस से पूछा- RSS के पथसंचलन को जम्मू-कश्मीर में भी परमिशन, यहां क्यों नहीं

मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथसंचलन की अनुमति बार-बार नहीं देने पर राज्य पुलिस से सवाल किए हैं। जस्टिस वी. लक्ष्मीनारायणन ने पूछा कि जब जम्मू-कश्मीर में भी  संघ का पथसंचलन निकाल सकता है, तो तमिलनाडु में हर साल अनुमति देने से इनकार क्यों किया जाता है। सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों को दुश्मन की तरह देख रही है।

RSS की याचिका पर हुई सुनवाई

यह मामला स्वयं सेवक वीजी जगदीशन की याचिका से जुड़ा है। उन्होंने 18 अक्टूबर, 25 अक्टूबर, 1 नवंबर या किसी दूसरी तारीख को मार्च निकालने की अनुमति मांगी है। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ वकील एनएल राजा ने कहा कि संगठन को हर साल अनुमति के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि संघ दशहरा के मौके पर अपना स्थापना दिवस मनाने के लिए संचलन निकालना चाहता है। जस्टिस लक्ष्मीनारायणन ने संचलन से जुड़ी हिंसा के ठोस उदाहरण भी पूछे और सवाल किया कि आखिर अनुमति रोकने की वजह क्या है।

सरकार ने बताई पुलिस बल की कमी

राज्य सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल विजया नारायण ने कहा कि पथसंचलन के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती करनी होगी। त्योहारों के दौरान पुलिस पहले से दूसरी जिम्मेदारियों में व्यस्त रहती है। जुलूस से खरीदारी करने आए लोगों और आम जनता को भी परेशानी हो सकती है ।  सरकार ने यह भी दलील दी कि जिस जगह कार्यक्रम प्रस्तावित है, वह सार्वजनिक सभा के लिए अधिसूचित स्थल नहीं है ।

अब आगे क्या होगा?

अदालत ने याचिकाकर्ता पक्ष के पांच सदस्यों को राज्य के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर से मिलने और शांतिपूर्ण आयोजन का रास्ता निकालने को कहा है । मामले की अगली सुनवाई में राज्य से इस मुद्दे पर जवाब देने की उम्मीद है फिलहाल कोर्ट की ये टिप्पणियां सुनवाई के दौरान की गई मौखिक टिप्पणियां हैं। मार्च की अनुमति पर अंतिम फैसला होना अभी बाकी है ।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026