Eight Students Drown at Diveagar Beach

Raigad Students Drown:दर्दनाक हादसा!दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए पुणे की कोचिंग के 8 छात्र समुद्र में डूबे

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर पुणे की कोचिंग के 8 छात्र समुद्र में डूब गए। सभी 11वीं और 12वीं के छात्र थे और 48 लोगों के समूह के साथ पिकनिक पर आए थे।

By : संजय चतुर्वेदी
Raigad Students Drown:दर्दनाक हादसा!दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए पुणे की कोचिंग के 8 छात्र समुद्र में डूबे

pune coaching 8 students drowned in diveagar beach

रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर गुरुवार को पिकनिक मनाने आए 8 छात्र समुद्र में डूब गए। सभी छात्र पुणे जिले के आलंदी में चलने वाली प्राइवेट कोचिंग विनर्स अकादमी के थे और 11वीं और 12वीं में पढ़ते थे। तलाशी अभियान में सभी 8 छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

48 लोगों का समूह पहुंचा था समुद्र तट

पुलिस अधिकारी के अनुसार, कोचिंग का पूरा समूह 48 लोगों का था। इसमें 25 लड़के, 17 लड़कियाँ और 6 शिक्षक शामिल थे। दिवेआगर बीच मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है। यह इलाका दिखी तटीय पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है।

गहराई और बहाव का अंदाजा नहीं लगा सके

पुलिस के अनुसार 8 छात्र समुद्र में उतर गए थे। उन्हें पानी की गहराई और बहाव का सही अंदाजा नहीं था और वे लहरों के साथ बह गए। हादसे की सूचना मिलते ही तलाशी और बचाव दल मौके पर पहुंचा। अभियान चलाकर सभी आठ छात्रों के शव निकाल लिए गए।

मृतक छात्रों की पहचान और उम्र

हादसे में जान गंवाने वाले आठ छात्रों की पहचान हो गई है। इनके नाम तन्मय दत्तात्रेय वाहिले, सुमित भरत अहिरे, प्रणव रामदास बनसोडे, कैवल्य सतीश वासनकर, राजवीर युवराज वाहिले, यश किरण वानखेड़े, सोहम तुकाराम भंडवलकर और कौस्तुभ संदीप दौंड हैं। सभी 16 साल के थे और पुणे के आलंदी के रहने वाले थे।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया खोज अभियान

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों में हड़कंप मच गया। दिवेआगर में भाऊ मारुति सालुंखे महाकाली वॉटर स्पोर्ट्स के मालिक भाऊ मारुति सालुंखे और उनकी टीम ने तुरंत खोज अभियान शुरू कर दिया था बाद में रेस्क्यू टीम ने उनके शव बरामद किए। रायगढ़ जिले में अलीबाग, कशिश और दिवेआगर जैसे कई मशहूर समुद्री तट हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। लेकिन मॉनसून या हाई टाइड के दौरान यहां सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026