Sikkim Tunnel Accident

सिक्किम निर्माणाधीन टनल हादसे में 10 की मौत, लैंडस्लाइड के बाद रेस्क्यू जारी, कई मजदूर अब भी फंसे

सिक्किम के नामची में निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड के बाद बड़ा हादसा हुआ। 10 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई मजदूर अब भी अंदर फंसे हैं और रेस्क्यू जारी है।<br/>

सिक्किम निर्माणाधीन टनल हादसे में 10 की मौत, लैंडस्लाइड के बाद रेस्क्यू जारी, कई मजदूर अब भी फंसे

Landslide in Sikkim Tunnel

सिक्किम में निर्माणाधीन टनल में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर टनल पर लैंडस्लाइड के चलते उसका एंट्री गेट बंद हो गया है। वहीं लैंडस्लाइड का मलबा गेट पर इकट्ठा होने से अंदर काम कर रहे दो दर्जन से अधिक मजदूर फंस गए हैं। वहीं जानकारी के अनुसार इनमें से 10 की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं, अंदर अभी भी कुछ मजदूरों के अंदर फंसे होने की जानकारी सामने आई है। इनको बचाने के लिए बचाव दल प्रयास कर रहा है।

दरअसल, हादसा प्रदेश के नामची जिले के मामरिंग स्थित ममरदुंग सुरंग में निर्णामाधीन टनल पर लैंडस्लाइड के बाद हुआ। रोज की तरह सुबह मजदूर काम करने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक लैंडस्लाइड हो गई और पहाड़ का मलबा टनल के एंट्री गेट के पास आ गया। इससे गेट बंद होने के साथ ही वहां काम कर रहे मजदूर भी फंस गए। इसके साथ ही सुरंग में मीथेन गैस लीक होने की आशंका है। इससे बचाव को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

बंगाल से पहुंची रेस्क्यू टीम

टनल हादसे की जानकारी अधिकारियों को दोपहर 3 बजे के बाद मिली। एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही बचाव दल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ  और उनके साथ ही जिला पुलिस और  फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टनल के अंदर फंसे मजदूरों की संख्या 27 से अधिक हो सकती है।

मीथेन गैस लीक की आशंका

जानकारी के अनुसार, सुरंग में पटेल इंजीनियरिंग और एनएचपीसी के मजदूर फंसे हुए हैं। वहीं, बचावदल को रेस्क्यू करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह सुरंग के अंदर मीथेन गैस लीक बताई जा रही है। क्योंकि मजदूरों को बचाने आए बचावकर्मियों को अंदर जाने के दौरान चक्कर भी आए। वहीं, कुछ तो बेहोश हो गए। इसके बाद रेस्क्यू करने वाला दल गैस मास्क पहनकर मजदूरों के पास पहुंचने के प्रयास में लगा हुआ है। 

बता दें कि सिक्किम के नामची जिले में बन रही टनल तीस्ता स्टेज 6 के हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के लिए तैयार की जा रही है। वहीं, इसका काम पटेल इंजीनियरिंग कंपनी संभाल रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026