मकर संक्रांति: कहीं पतंगों की मस्ती, कहीं चाइनीज मांझे से मातम

मकर संक्रांति: कहीं पतंगों की मस्ती, कहीं चाइनीज मांझे से मातम

मकर संक्रांति के त्योहार में उमंग भी दिखा और हादसे भी, गुजरात में अमित शाह की पतंग कटने का वीडियो वायरल, डॉक्टर की मौत के दर्दनाक मामले।

By : Swadesh Bhopal
मकर संक्रांति: कहीं पतंगों की मस्ती, कहीं चाइनीज मांझे से मातम

भोपाल। मकर संक्रांति का नाम आते ही मन में तिल-गुड़, पतंगें और धूप वाली सुबह घूमने लगती है.इस साल मकर संक्रांति दो दिन मनाई जा रही है। वजह खगोलीय है सूर्य का मकर राशि में प्रवेश दोपहर बाद हुआ इसलिए कई जगह 15 जनवरी को पुण्यकाल माना गया । लेकिन इस बार त्योहार का दिन सिर्फ खुशियों तक सीमित नहीं रहा. देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी खबरें भी आईं जिन्होंने जश्न के बीच सावधानी की ज़रूरत फिर से याद दिला दी ।



गुजरात में अमित शाह की पतंग कटी

अहमदाबाद के नारणपुरा इलाके में बुधवार को माहौल बिल्कुल रंगीन था। छतों पर लोग हाथों में डोर और आसमान में सैकड़ों पतंगें. इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह भी परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाते नज़र आए । पतंगबाजी के दौरान जब उनकी पतंग कट गई, तो आसपास मौजूद लोग मुस्कुरा उठे ।

उत्सव के बीच हादसों की खबरें


जौनपुर में डॉक्टर की मौत

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से आई खबर ने पूरे दिन का माहौल भारी कर दिया. पतंग उड़ाने के दौरान चाइनीज़ मांझे से एक डॉक्टर की गर्दन कट गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोग बताते हैं कि डॉक्टर रोज़ की तरह घर लौट रहे थे। सड़क पर उड़ती पतंग का मांझा अचानक उनकी गर्दन में फंस गया।

इंदौर और बांसवाड़ा में दो युवक घायल

मध्य प्रदेश के इंदौर और राजस्थान के बांसवाड़ा में भी ऐसी ही घटनाएं सामने आईं. दोनों जगह बाइक सवार चाइनीज़ मांझे की चपेट में आए। गला कटने से गंभीर चोटें आईं और फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं । कर्नाटक में भी मांझे से गला कटने से बाइक सवार की मौत हो गई ।


घाटों पर आस्था, घरों में पकवान

दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में त्योहार पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया. गंगा, नर्मदा और शिप्रा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही, ठंड के बावजूद लोगों ने स्नान किया दान-पुण्य किया और सूर्य देव को अर्घ्य दिया । झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में तिल-गुड़ का भोग लगाया गया। दक्षिण भारत में पोंगल की रौनक दिखी, वहीं पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी की आग के चारों ओर लोग जुटे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026