Trains Cancelled Full List to delhi CJP Protest

CJP प्रदर्शन से रेल सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी; दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के चलते रेलवे ने 10 अक्टूबर को सुबह 4 से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और निजामुद्दीन पहुंचने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
CJP प्रदर्शन से रेल सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी; दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द, देखें  लिस्ट

Delhi Trains Cancel News

नई दिल्ली। देशभर में त्योहारी सीजन के चलते दिल्ली जाने का प्लान बना चुके यात्रियों के लिए बुरी खबर है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के कारण रेलवे ने शनिवार 10 अक्टूबर के नई दिल्ली और हजरत निजामु्द्दीन स्टेशन पर आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह रोक सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाली है।

रेलवे ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

रेल मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार खुफिया जानकारी और ट्रैफिक सलाह के संकेत मिले थे कि 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच दोनों स्टेशनों के आसपास भारी जाम लग सकता है। वजह मध्य दिल्ली में विपक्षी दलों का नियोजित प्रदर्शन बताई गई है। इसलिए 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली वे सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें वे ट्रेनें शामिल हैं जिनको इस समय सीमा में दिल्ली पहुंचना था। एक सीनियर रेल अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को ही करीब 5 हजार यात्रियों की ट्रेन छूट गई थी।

बंगाल और बिहार से दिल्ली आने वाली ट्रेनें कैंसिल

पूर्वी रेलवे ने शुक्रवार 9 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल से चलने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की हैं। बिहार रूट की चार और गाड़ियां भी रद्द हुई हैं। पूरी लिस्ट इस प्रकार है-

12301 हावड़ा से नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
12313 सियालदह से नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
20801 इस्लामपुर से नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस
12309 राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस
12393 राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
22361 अमृत भारत एक्सप्रेस, यह भी इसी रूट की गाड़ी है

राजस्थान और हरियाणा रूट की रद्द ट्रेनें

इस रूट की सात ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। तारीख साथ में लिखी है, ताकि कन्फ्यूजन न रहे।

15308 सिरसा से तिलक ब्रिज, 10 अक्टूबर को रद्द
12964 उदयपुर सिटी से हजरत निजामुद्दीन, 9 अक्टूबर को रद्द
12963 हजरत निजामुद्दीन से उदयपुर सिटी, 10 अक्टूबर को रद्द
14727 श्री गंगानगर से तिलक ब्रिज, 9 अक्टूबर को रद्द
14738 तिलक ब्रिज से भिवानी, 10 अक्टूबर को रद्द
14737 भिवानी से तिलक ब्रिज, 10 अक्टूबर को रद्द
14728 तिलक ब्रिज से श्री गंगानगर, 10 अक्टूबर को रद्द

यात्री अपनी ट्रेन की स्थिति कैसे जांचें

अगर आपका टिकट इन रूट्स पर है, तो घर से निकलने से पहले रेलवे के ऐप या वेबसाइट पर पीएनआर स्टेटस जरूर देख लें। ट्रेन रद्द होने पर स्टेटस में कैंसिल दिखेगा। रद्द नहीं हुई तो टिकट की पूरी डिटेल सामने आ जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026