Sonam Bail High Court Relief

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को हाईकोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने की याचिका खारिज

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राज्य सरकार की जमानत रद्द करने की याचिका खारिज कर दी, जिससे सोनम की बेल फिलहाल बरकरार रहेगी।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को हाईकोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने की याचिका खारिज

Raja Raghuvanshi Case Sonam News

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें शिलॉन्ग की निचली अदालत द्वारा दी गई जमानत रद्द करने की मांग की गई थी। इस फैसले के बाद सोनम फिलहाल जमानत पर बाहर रहेगी।

राज्य सरकार को नहीं मिली राहत

मेघालय पुलिस ने निचली अदालत के जमानत आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था। पुलिस का तर्क था कि मामला बेहद गंभीर है और जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों को देखते हुए आरोपी की जमानत रद्द की जानी चाहिए। हालांकि हाईकोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया और जमानत बरकरार रखने का फैसला सुनाया।

पहले शिलॉन्ग कोर्ट ने दी थी बेल

इससे पहले 28 अप्रैल को शिलॉन्ग की अदालत ने सोनम रघुवंशी को जमानत दी थी। इसके बाद मेघालय सरकार ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। अब हाईकोर्ट के फैसले से निचली अदालत का आदेश भी कायम रहा।

क्या है पूरा मामला

इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 21 मई 2025 को हनीमून के लिए मेघालय गए थे। 26 मई को दोनों सोहरा क्षेत्र घूमने निकले, जिसके बाद उनका संपर्क टूट गया। कई दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद 2 जून को राजा का शव वेई सादोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई से बरामद हुआ था।

हत्या की साजिश का आरोप

जांच एजेंसियों के अनुसार इस मामले में सोनम रघुवंशी पर अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। इस मामले में राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी भी आरोपी हैं। हालांकि सभी आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026