मेसी के इंडिया टूर वीडियो में नहीं दिखे शाहरुख-राहुल, फुटबॉल और खिलाड़ियों पर फोकस

मेसी के इंडिया टूर वीडियो में नहीं दिखे शाहरुख-राहुल, फुटबॉल और खिलाड़ियों पर फोकस

लियोनल मेसी के इंडिया टूर 2025 के वीडियो में शाहरुख, राहुल गांधी और फडणवीस नहीं दिखे। मेसी ने खेल और खिलाड़ियों पर रखा फोकस।

By : Swadesh Bhopal
मेसी के इंडिया टूर वीडियो में नहीं दिखे शाहरुख-राहुल, फुटबॉल और खिलाड़ियों पर फोकस

लियोनल मेसी का भारत दौरा खत्म हुआ, वीडियो आया… और सोशल मीडिया पर सवाल शुरू हो गए । फैंस को उम्मीद थी कि GOAT इंडिया टूर 2025 के समापन वीडियो में बॉलीवुड और राजनीति की बड़ी हस्तियां भी दिखेंगी लेकिन मेसी ने जो दिखाया, वो पूरी तरह खेल और खेल भावना तक सीमित रहा।

एक मिनट का वीडियो, लेकिन साफ संदेश

फुटबॉल के जादूगर लियोनल मेसी ने अपने भारत दौरे के बाद सोशल मीडिया पर करीब एक मिनट का वीडियो शेयर किया। वीडियो में भारत के चार शहरों कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली की झलक है । कहीं स्टेडियम की भीड़, कहीं बच्चों की चमकती आंखें, तो कहीं भारतीय फैंस का जबरदस्त उत्साह।

शाहरुख से लेकर राहुल गांधी तक, बड़े नाम वीडियो से नदारद

वीडियो सामने आते ही लोगों ने नोटिस किया कि इसमें कई चर्चित चेहरे दिखाई नहीं देते । इनमें शाहरुख खान, अजय देवगन टाइगर श्रॉफ, राहुल गांधी तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हैं. हालांकि ये सभी मेसी के दौरे के दौरान अलग-अलग मौकों पर चर्चा में रहे, लेकिन मेसी के वीडियो में इन्हें जगह नहीं मिली।

दिखे सचिन और करीना, खेल से जुड़ा रहा कंटेंट

वीडियो में मेसी की मुलाकात सचिन तेंदुलकर और करीना कपूर के साथ जरूर दिखाई गई है सचिन के साथ मुलाकात को फैंस ने दो दिग्गजों का पल बताया, वहीं करीना की मौजूदगी को स्पोर्ट्स इवेंट से जुड़ा माना जा रहा है। 

मेसी का कैप्शन: भारत और फुटबॉल के लिए प्यार

वीडियो के साथ मेसी ने एक सादा लेकिन दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा।  उन्होंने भारत के लोगों को प्यार और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत में फुटबॉल का भविष्य बहुत उज्ज्वल होगा।  

कोलकाता से दिल्ली तक का सफर

मेसी ने अपना GOAT इंडिया टूर 13 दिसंबर को कोलकाता से शुरू किया. इसके बाद हैदराबाद, फिर मुंबई और अंत में दिल्ली पहुंचे हर शहर में फुटबॉल फैंस का जोश देखने लायक रहा।

संबंधित सामग्री

मेसी के कार्यक्रम में अव्यवस्था पर ममता की माफी, BJP ने क्यों बताया इंटरनेशनल बेइज्जती

मेसी के कार्यक्रम में अव्यवस्था पर ममता की माफी, BJP ने क्यों बताया इंटरनेशनल बेइज्जती

विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल प्लेयर लियोनेल मेसी का भारत दौर का इवेंट विवादों और अव्यवस्था से शुरू हुआ। कोलकाता स्टेडियम पहुंचे प्रशंसक अपने चहेते स्टार को नजदीक से नहीं देख पाए तो नाराज हो गए। वहीं, अब बीजेपी ने TMC पर निशाना साधा है।

Dec 13, 2025
मेसी के स्वागत का स्टेडियम बना हंगामे का मैदान, झलक ना पाने से नाराज दर्शकों ने की तोड़फोड़

मेसी के स्वागत का स्टेडियम बना हंगामे का मैदान, झलक ना पाने से नाराज दर्शकों ने की तोड़फोड़

GOAT इंडिया टूर के तहत लियोनेल मेसी भारत पहुंचे। कोलकाता में उनका पहला ठहराव था। जहां साल्ट लेक स्टेडियम में उनका इंवेट हंगामे और अव्यवस्था में बदल गया।

Dec 13, 2025
दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का इंडिया दौराः कोलकाता में बनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा

दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का इंडिया दौराः कोलकाता में बनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा

फुटबॉल के सबसे बड़े खिलाड़ी अर्जेंटीना के लियोनल मेसी 14 साल के बाद भारत आ रहे हैं। वह सबसे पहले 13 दिसंबर को कोलकाता पहुंचेंगे।

Dec 11, 2025