15 दिसंबर को कोलकाता में कोहली और गिल संग खेलेंगे फुटबॉल, PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात

15 दिसंबर को कोलकाता में कोहली और गिल संग खेलेंगे फुटबॉल, PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात

By : Rashmi Dubey
15 दिसंबर को कोलकाता में कोहली और गिल संग खेलेंगे फुटबॉल, PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात

Lionel Messi's India Tour : अर्जेंटीना के फुटबॉल लीजेंड लियोनेल मेसी जल्द ही भारत की सरज़मीं पर कदम रखने वाले हैं। लंबे इंतजार के बाद उनके बहुप्रतीक्षित ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) टूर को हरी झंडी मिल गई है। 12 दिसंबर से कोलकाता से शुरू होने वाला यह दौरा अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली तक पहुंचेगा, जिसका समापन 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात के साथ होगा।

दिल्ली में मेसी का यह फ्रेंडली मैच भारतीय खेल प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा, जहां वे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और शुभमन गिल के साथ एक ही मैदान पर नजर आएंगे। मेसी करीब 14 साल बाद भारत लौट रहे हैं। इससे पहले 2011 में वे अर्जेंटीना टीम के साथ कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में वेनेजुएला के खिलाफ दोस्ताना मुकाबला खेलने आए थे।

मीट-एंड-ग्रीट और खास चाय-फेस्टिवल का आयोजन

इवेंट प्रमोटर सतद्रु दत्ता के अनुसार, मेसी अपने भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता से करेंगे, जहां वे दो दिन रुकेंगे। इस दौरान वे बच्चों के लिए विशेष फुटबॉल मास्टरक्लास आयोजित करेंगे, ताकि युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और प्रेरणा मिल सके।

13 दिसंबर की सुबह उनका मीट-एंड-ग्रीट सेशन होगा, जिसके साथ खास फूड और चाय फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यहां मेसी के पसंदीदा अर्जेंटीना की माटे चाय और असम टी का अनोखा फ्यूजन परोसा जाएगा। साथ ही बंगाली फिश और पारंपरिक मिठाइयों का भी स्वाद चखाया जाएगा।

मेसी के कोलकाता कार्यक्रम में स्टैच्यू अनावरण

13 दिसंबर को मेसी के सम्मान में अब तक का सबसे बड़ा स्टैच्यू अनावरण होगा, जिसके बाद GOAT कॉन्सर्ट और 7-खिलाड़ियों का फुटबॉल मैच आयोजित किया जाएगा। इस मुकाबले में मेसी के साथ सौरव गांगुली, लिएंडर पेस, जॉन अब्राहम और बाइचुंग भूटिया जैसे दिग्गज शामिल होंगे।

इसके अलावा 25 फीट ऊंचा और 20 फीट चौड़ा विशाल म्यूरल तैयार किया जाएगा, जिस पर फैंस अपने संदेश लिख सकेंगे। यह अनमोल कलाकृति बाद में मेसी को भेंट की जाएगी। कोलकाता के कार्यक्रमों के बाद मेसी अहमदाबाद और मुंबई में भी कई निजी और सार्वजनिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे।

संबंधित सामग्री

मेसी के इंडिया टूर वीडियो में नहीं दिखे शाहरुख-राहुल, फुटबॉल और खिलाड़ियों पर फोकस

मेसी के इंडिया टूर वीडियो में नहीं दिखे शाहरुख-राहुल, फुटबॉल और खिलाड़ियों पर फोकस

लियोनल मेसी के इंडिया टूर 2025 के वीडियो में शाहरुख, राहुल गांधी और फडणवीस नहीं दिखे। मेसी ने खेल और खिलाड़ियों पर रखा फोकस।

Dec 17, 2025
मेसी के कार्यक्रम में अव्यवस्था पर ममता की माफी, BJP ने क्यों बताया इंटरनेशनल बेइज्जती

मेसी के कार्यक्रम में अव्यवस्था पर ममता की माफी, BJP ने क्यों बताया इंटरनेशनल बेइज्जती

विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल प्लेयर लियोनेल मेसी का भारत दौर का इवेंट विवादों और अव्यवस्था से शुरू हुआ। कोलकाता स्टेडियम पहुंचे प्रशंसक अपने चहेते स्टार को नजदीक से नहीं देख पाए तो नाराज हो गए। वहीं, अब बीजेपी ने TMC पर निशाना साधा है।

Dec 13, 2025
मेसी के स्वागत का स्टेडियम बना हंगामे का मैदान, झलक ना पाने से नाराज दर्शकों ने की तोड़फोड़

मेसी के स्वागत का स्टेडियम बना हंगामे का मैदान, झलक ना पाने से नाराज दर्शकों ने की तोड़फोड़

GOAT इंडिया टूर के तहत लियोनेल मेसी भारत पहुंचे। कोलकाता में उनका पहला ठहराव था। जहां साल्ट लेक स्टेडियम में उनका इंवेट हंगामे और अव्यवस्था में बदल गया।

Dec 13, 2025
दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का इंडिया दौराः कोलकाता में बनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा

दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का इंडिया दौराः कोलकाता में बनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा

फुटबॉल के सबसे बड़े खिलाड़ी अर्जेंटीना के लियोनल मेसी 14 साल के बाद भारत आ रहे हैं। वह सबसे पहले 13 दिसंबर को कोलकाता पहुंचेंगे।

Dec 11, 2025