मेसी के स्वागत का स्टेडियम बना हंगामे का मैदान, झलक ना पाने से नाराज दर्शकों ने की तोड़फोड़

मेसी के स्वागत का स्टेडियम बना हंगामे का मैदान, झलक ना पाने से नाराज दर्शकों ने की तोड़फोड़

GOAT इंडिया टूर के तहत लियोनेल मेसी भारत पहुंचे। कोलकाता में उनका पहला ठहराव था। जहां साल्ट लेक स्टेडियम में उनका इंवेट हंगामे और अव्यवस्था में बदल गया।

By : स्वदेश डेस्क
मेसी के स्वागत का स्टेडियम बना हंगामे का मैदान, झलक ना पाने से नाराज दर्शकों ने की तोड़फोड़

कोलकाताः विश्व के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी GOAT इंडिया टूर 2025 के तहत 14 साल बाद इंडिया आए हैं। शनिवार की तड़के कोलकाता एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. क्योंकि 3 दिवसीय भारत दौरे का पहला पड़ाव कोलकाता में था। इसमें हैदराबाद,मुंबई और दिल्ली शामिल हैं।

इवेंट बना हंगामे का मैदान

हालांकि शनिवार की सुबह साल्ट लेक स्टेडियम में उनका इवेंट अव्यस्था और हंगामे की भेंट चढ़ गया। अपने चहेते खिलाड़ी को देखने की चाह लिए पहुंचे फैंस को जब एक झलक देखने को नहीं मिली तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। निराशा में गुस्साए दर्शकों ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया और पुलिस को हालात संभालने पड़े।

फुटबॉल प्रेमियों का ऐतिहासिक दिन हुआ बर्बाद

जहां इस इवेंट के बाद से फुटबॉल प्रेमी एक ऐतिहासिक दिन के रूप में याद रखना चाहते थे। वह अब अव्यवस्था और हंगामे की भेंट चढ़ गया। यहां दिग्गज खिलाड़ी को देखने के लिए फैंस घंटों पहले पहुंच गए थे लेकिन जैसे जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा उन्हें सच्चाई समझ आई और हंगामा हो गया।

झलक ना पाने से नाराज हुए फैंस

मिली जानकारी के अनुसार स्टेडियम के अंदर एंट्री और बैठने की व्यवस्था ऐसी थी फैंस अपने स्टार फुटबॉलर को नजदीक से नहीं देख पाए। महंगे टिकट लेकर आए फैंस को उम्मीद थी कि वह अपने आईकॉन को नजदीक से देख पाएंगे। हालांकि विजिबिलिटी को लेकर इतनी खराब व्यवस्था थी कि अधिकतर फैंस तो एक झलक तक नहीं दे पाए।

नाराज फैंस ने तोड़ी कुर्सियां

झलक नहीं मिल पाने से नाराज फेंस ने मैदान में लगे पोस्टर होर्डिंग्स तोड़ दिए, बोतलें फेंकी और स्टेडियम के अंदर विरोध करना शुरू कर दिया। मैदान में स्थिति को तेजी से बिगड़ती देख सुरक्षा एजेंसियों को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। वहीं, मेसी और अन्य खास मेहमानों को कड़ी सुरक्षा के बीच मैदान से निकाला गया।

मेसी से जल्दी हुए रवाना

मेसी स्टेडियम के भीतर 10 मिनट से भी कम समय तक के लिए मौजूद रहे। इसके बाद स्टेडियम में हुए हंगामे और सुरक्षा कारणों से मेसी तय समय से पहले ही कोलकाता एयरपोर्ट रवाना हो गए।

संबंधित सामग्री

कोलकाता में मेसी का 70 फीट ऊंचा स्टैच्यू हटाया गया, तेज हवा में हिलने के बाद सुरक्षा कार्रवाई

कोलकाता में मेसी का 70 फीट ऊंचा स्टैच्यू हटाया गया, तेज हवा में हिलने के बाद सुरक्षा कार्रवाई

कोलकाता में लियोनेल मेसी की 70 फीट ऊंची प्रतिमा को तेज हवा में हिलने की शिकायत के बाद हटा दिया गया। सुरक्षा कारणों से पीडब्ल्यूडी ने इसे क्रेन की मदद से हटाया।

Jun 01, 2026
मेसी के इंडिया टूर वीडियो में नहीं दिखे शाहरुख-राहुल, फुटबॉल और खिलाड़ियों पर फोकस

मेसी के इंडिया टूर वीडियो में नहीं दिखे शाहरुख-राहुल, फुटबॉल और खिलाड़ियों पर फोकस

लियोनल मेसी के इंडिया टूर 2025 के वीडियो में शाहरुख, राहुल गांधी और फडणवीस नहीं दिखे। मेसी ने खेल और खिलाड़ियों पर रखा फोकस।

Dec 17, 2025
मेसी के कार्यक्रम में अव्यवस्था पर ममता की माफी, BJP ने क्यों बताया इंटरनेशनल बेइज्जती

मेसी के कार्यक्रम में अव्यवस्था पर ममता की माफी, BJP ने क्यों बताया इंटरनेशनल बेइज्जती

विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल प्लेयर लियोनेल मेसी का भारत दौर का इवेंट विवादों और अव्यवस्था से शुरू हुआ। कोलकाता स्टेडियम पहुंचे प्रशंसक अपने चहेते स्टार को नजदीक से नहीं देख पाए तो नाराज हो गए। वहीं, अब बीजेपी ने TMC पर निशाना साधा है।

Dec 13, 2025
दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का इंडिया दौराः कोलकाता में बनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा

दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का इंडिया दौराः कोलकाता में बनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा

फुटबॉल के सबसे बड़े खिलाड़ी अर्जेंटीना के लियोनल मेसी 14 साल के बाद भारत आ रहे हैं। वह सबसे पहले 13 दिसंबर को कोलकाता पहुंचेंगे।

Dec 11, 2025