टीवी चैनलों के लिए नई एडवाइजरी 

टीवी चैनलों को मंत्रालय की नई एडवाइजरी: एंटी नेशनल कंटेंट, भड़काऊ डिबेट और AI के इस्तेमाल पर सख्ती

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों को भड़काऊ डिबेट, सनसनीखेज क्राइम रिपोर्टिंग और आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन की लाइव कवरेज से बचने के निर्देश दिए हैं। AI के इस्तेमाल पर भी सावधानी बरतने को कहा है।

By : हितेंद्र शर्मा
टीवी चैनलों को मंत्रालय की नई एडवाइजरी: एंटी नेशनल कंटेंट, भड़काऊ डिबेट और AI के इस्तेमाल पर सख्ती

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार, 21 अक्टूबर  को सभी निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों के लिए नई एडवाइजरी जारी की।  इसमें चैनलों को प्रोग्राम कोड का सख्ती से पालन करने और खबरों के प्रसारण में जिम्मेदारी बरतने को कहा गया है । मंत्रालय ने आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन की लाइव कवरेज, भड़काऊ डिबेट और हिंसक विजुअल्स को लेकर खास निर्देश दिए हैं। 

मंत्रालय के मुताबिक कुछ चैनलों पर ऐसे कार्यक्रम प्रसारित किए गए जो तय प्रोग्राम कोड के अनुरूप नहीं थे। इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी (IDC) ने भी इस तरह के मामलों पर चिंता जताई है ।

आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन और क्राइम रिपोर्टिंग पर निर्देश

एडवाइजरी के अनुसार सुरक्षा बलों के आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन की लाइव कवरेज नहीं की जानी चाहिए । ऑपरेशन खत्म होने तक कवरेज अधिकृत अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी तक सीमित रहेगी। 

अपराध,  हिंसा, प्राकृतिक आपदाओं और बड़े हादसों की रिपोर्टिंग सत्यापित तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए । चैनलों को परेशान करने वाले विजुअल्स बार-बार दिखाने और अपराध की सनसनीखेज रिपोर्टिंग से बचने को कहा गया है।  जरूरत पड़ने पर संवेदनशील दृश्यों को ब्लर या मास्क करने की सलाह भी दी गई है।

भड़काऊ डिबेट और AI के इस्तेमाल पर भी नजर

मंत्रालय ने लाइव डिबेट में सांप्रदायिक या राष्ट्र-विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने वाले कंटेंट से बचने को कहा है । जरूरत पड़ने पर आपत्तिजनक भाषा रोकने के लिए म्यूट, डिस्क्लेमर या प्रसारण बंद करने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। 

यौन अपराधों के पीड़ितों की पहचान सुरक्षित रखने और ग्राफिक्स व डिजिटल प्रस्तुतियों में सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक नक्शे का इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिए गए हैं ।

AI और जनरेटिव AI का इस्तेमाल खबरों में सहायक भूमिका तक सीमित रखने की सलाह दी गई है, ताकि खबर की सटीकता, प्रामाणिकता और संवेदनशीलता प्रभावित न हो। मंत्रालय ने चैनलों को एडिटोरियल समीक्षा मजबूत करने और कर्मचारियों के लिए नियमित ट्रेनिंग आयोजित करने को भी कहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026