मोदी केबिनेट के फैसले

रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन पर भी फैसला; जानिए 3 बड़े अपडेट

केंद्र सरकार ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने की मंजूरी दी है। कैबिनेट ने दिव्यांग पेंशन और सामाजिक सहायता योजना को लेकर भी अहम फैसले लिए।<br/><br/>

By : स्वदेश डेस्क
रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन पर भी फैसला; जानिए 3 बड़े अपडेट

नई दिल्लीः दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों के लिए अहम फैसले लिए हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में करीब 11.40 लाख पात्र रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने  की मंजूरी दी गई,  इसके अलावा दिव्यांग पेंशन के नियमों और राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम को लेकर भी बदलावों का ऐलान किया गया ।

1. रेलवे कर्मचारियों को कितना बोनस मिलेगा?

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक रेलवे कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) देने पर करीब 2,009 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बोनस की गणना के लिए अधिकतम मासिक वेतन 7,000 रुपये माना गया है । इस आधार पर 78 दिन के बोनस की रकम करीब 17,951 रुपये बनती है। हालांकि, वास्तविक भुगतान कर्मचारी की पात्रता और लागू नियमों के अनुसार होगा। 

2. दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

कैबिनेट में दिव्यांगों को जन्म से पेंशन का लाभ देने का प्रावधान किया गया है । 0 से 79 साल की उम्र के पात्र लाभार्थियों को हर महीने 375 रुपये और 80 साल या उससे अधिक उम्र वालों को 625 रुपये की सहायता मिलेगी।  नए नियमों और पात्रता की विस्तृत जानकारी सरकार की ओर से जारी की जानी है।

3. सामाजिक सहायता योजना अगले 5 साल जारी रहेगी

सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम को अगले पांच  साल तक जारी रखने का फैसला किया है। इसके साथ योजना और इससे जुड़ी कुछ पेंशन योजनाओं के नाम बदलने का भी प्रस्ताव है।  इन योजनाओं का मकसद जरूरतमंद बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों और पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता देना है।इन फैसलों से रेलवे कर्मचारियों को त्योहार से पहले अतिरिक्त रकम मिलेगी, जबकि पेंशन योजनाओं में बदलाव का असर पात्र लाभार्थियों पर पड़ेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026