मोदी ने UAE राष्ट्रपति को एयरपोर्ट पर खुद किया स्वागत: बोले- अपने भाई को लेने आया हूं

मोदी ने UAE राष्ट्रपति को एयरपोर्ट पर खुद किया स्वागत: बोले- अपने भाई को लेने आया हूं

पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर UAE राष्ट्रपति शेख जायद को एयरपोर्ट पर रिसीव किया। 90 मिनट में मीटिंग, व्यापार और रक्षा सहयोग पर चर्चा होगी।

By : Swadesh Bhopal
मोदी ने UAE राष्ट्रपति को एयरपोर्ट पर खुद किया स्वागत: बोले- अपने भाई को लेने आया हूं

नई दिल्ली। सोमवार शाम साढ़े 4 बजे UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत पहुंचे। पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर खुद रिसीव किया। मोदी ने X पर पोस्ट में लिखा मैं अपने भाई को लेने एयरपोर्ट आया हूं। शेख जायद लगभग 90 मिनट दिल्ली में रुकेंगे और थोड़ी देर बाद पीएम मोदी के साथ मीटिंग करेंगे। इसके बाद वे शाम 6 बजे भारत से रवाना होंगे ।

मीटिंग में होंगे कई अहम मुद्दे

विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, ऊर्जा और वैश्विक मामलों पर चर्चा हो सकती है साथ ही मिडिल-ईस्ट की संवेदनशील स्थिति पर भी बातचीत हो सकती है। Yमन में UAE और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह दौरा खास अहमियत रखता है।

प्रधानमंत्री और शेख जायद की एयरपोर्ट मुलाकात

पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर शेख जायद को गले लगाया और उन्हें अपना भाई बताया दोनों नेता एक ही गाड़ी से मीटिंग के लिए रवाना हुए। MEA ने कहा कि यह दौरा भारत-UAE कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने का अवसर देगा ।


भारत-UAE के आर्थिक और व्यापारिक रिश्ते

UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है दोनों देशों के बीच व्यापार का आंकड़ा 6 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। भारत का UAE से वित्तीय घाटा है यानी आयात ज्यादा और निर्यात कम। वित्तवर्ष 2022-23 में भारत ने UAE से 4 लाख करोड़ रुपए का इंपोर्ट किया. भारत से UAE को एक्सपोर्ट में शामिल हैं पेट्रोलियम प्रोडक्ट, मेटल, जेम्स & ज्वेलरी, मिनरल्स, फूड आइटम, अनाज, चीनी, फल-सब्जियां, चाय, मांस, सीफूड, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग मशीनरी, कैमिकल्स । भारत और UAE ने 1972 में राजनयिक संबंध स्थापित किए। दोनों देश संयुक्त राष्ट्र, BRICS, I2U2 और UFI जैसे बहुपक्षीय मंचों पर भी करीबी सहयोग करते हैं MEA के मुताबिक यह दौरा दोनों देशों के बीच स्थिर, दीर्घकालिक साझेदारी और निवेश, ऊर्जा व रक्षा सहयोग को और मजबूत करने का अवसर देगा ।

संबंधित सामग्री

Pune Metro Line 3: पुणे को मिलेगी मेट्रो की बड़ी सौगात! PM मोदी करेंगे पिंक लाइन का उद्घाटन

Pune Metro Line 3: पुणे को मिलेगी मेट्रो की बड़ी सौगात! PM मोदी करेंगे पिंक लाइन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पुणे मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन करेंगे। 23 किमी लंबी लाइन हिंजेवाड़ी को शिवाजीनगर से जोड़ेगी।

Nov 03, 2026
भूटान ने PM मोदी को समर्पित किया 76वां बौद्ध स्तूप, रिजिजू बोले- भारत के लिए बड़ा सम्मान

भूटान ने PM मोदी को समर्पित किया 76वां बौद्ध स्तूप, रिजिजू बोले- भारत के लिए बड़ा सम्मान

भूटान के राजा ने 108 बौद्ध स्तूपों में से 76वां स्तूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया। किरेन रिजिजू ने इसे भारत के लिए बड़ा सम्मान बताया।

Nov 02, 2026
भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, 6 साल में 13.4 करोड़ रोजगार बढ़े: मोदी

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, 6 साल में 13.4 करोड़ रोजगार बढ़े: मोदी

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक 2011 से 2023 के बीच भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। रोजगार बढ़ा, लेकिन युवाओं की बेरोजगारी और कम कमाई अब भी चुनौती है।

Nov 01, 2026
PM मोदी ने ISRO को दी बधाई, NVS-03 लॉन्च से मजबूत होगी भारत की अपनी GPS प्रणाली NavIC

PM मोदी ने ISRO को दी बधाई, NVS-03 लॉन्च से मजबूत होगी भारत की अपनी GPS प्रणाली NavIC

GSLV-F18 से NVS-03 सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण हुआ। PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इससे भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली NavIC को मजबूती मिलेगी।

Oct 31, 2026
National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। वे अहमदाबाद मेट्रो, सड़क, आंगनवाड़ी और कृषि क्षेत्र की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

Oct 31, 2026