चार धाम यात्रा में अब तक करीब साढ़े 13 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे

चार धाम यात्रा में अब तक करीब साढ़े 13 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे

चार धाम यात्रा सुचारु चल रही मौसम सामान्य

By : स्वदेश डेस्क
चार धाम यात्रा में अब तक करीब साढ़े 13 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे

देहरादून। चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है जिसके चलते अभी तक मंगलवार तक करीब साढ़े 13 लाख तीर्थयात्री उत्तराखंड चार धाम दर्शन के लिए पहुंचे। आज यह आंकड़ा और अधिक पहुंच बढ़ जायेगा। चार धामों में यात्रा सुचारू है और मौसम भी सामान्य है। 

बुधवार को 24 यात्रियों का पंजीकरण किए जाने के बाद चार धामों में स्लाट पूरा हो गया है। इसके कारण पंजीकरण को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा है। यात्रा प्रशासक शैलेंद्र नेगी ने बताया कि प्राप्त आंकड़ों के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से 31 मई शाम तक 468306 तीर्थयात्री धाम पहुंचे। श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 31 मई सायं तक 435203 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंचे।

इसमें हेलीकॉप्टर से पहुंचे 45343 तीर्थयात्री भी शामिल हैं। श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 31 मई तक 254226 तथा श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 31 मई तक 190104 तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुंच गये हैं।

31 मई देर रात तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग 903509 है। 31 मई तक श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 444330 रही। 31 मई रात्रि तक उत्तराखंड चार धाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 1347839 (तेरह लाख सैंतालीस हजार आठ सौ उनचालीस) है। कपाट खुलने की तिथि 22 मई से 31 मई तक श्री गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब एवं लोकपाल तीर्थ पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 24356 रही है।

संबंधित सामग्री

जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर लापता, हादसे की आशंका; पायलट समेत 6 लोग थे सवार

जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर लापता, हादसे की आशंका; पायलट समेत 6 लोग थे सवार

उत्तराखंड के जोशीमठ में बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसमें पायलट समेत 6 लोग सवार थे। खराब मौसम के बीच तलाश जारी है।

Oct 30, 2026
Amethi News: रामघाट मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 108 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

Amethi News: रामघाट मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 108 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

मां दुर्गा की विदाई, भक्ति के रंग और आकर्षक झांकियों की छटा। संग्रामपुर क्षेत्र के पौराणिक रामघाट ठेंगहा पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और मेले में...

Oct 27, 2026
इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

उत्तराखंड के रवि टम्टा ने इंटरनेट से तकनीकी जानकारी जुटाकर HAPIDA SKYNeX इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप तैयार किया। अल्मोड़ा में इसकी टेस्ट फ्लाइट सफल रही।<br/>

Oct 23, 2026
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, रविवार को रहेगा साप्ताहिक अवकाश

उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, रविवार को रहेगा साप्ताहिक अवकाश

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त मदरसों में शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होगी। सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों में एक समान शैक्षिक व्यवस्था लागू करने की बात कही है।

Oct 21, 2026
Durga Puja Pandal Stampe:कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 की मौत और 45 से ज्यादा घायल; CM अस्पताल पहुंचे

Durga Puja Pandal Stampe:कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 की मौत और 45 से ज्यादा घायल; CM अस्पताल पहुंचे

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बारिश के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में 18 लोगों की मौत और 45 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

Oct 17, 2026