उत्तराखंड के मदरसों में अब रविवार को छुट्टी

उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, रविवार को रहेगा साप्ताहिक अवकाश

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त मदरसों में शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होगी। सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों में एक समान शैक्षिक व्यवस्था लागू करने की बात कही है।

By : स्वदेश डेस्क
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, रविवार को रहेगा साप्ताहिक अवकाश

उत्तराखंड में मदरसों की साप्ताहिक छुट्टी को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है । अब शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त मदरसों में शुक्रवार की जगह रविवार को छुट्टी रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा  है कि जब मदरसे स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त हैं, तो उन पर शिक्षा विभाग के नियम भी लागू होने चाहिए, इस फैसले के बाद राज्य में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था और साप्ताहिक अवकाश को लेकर चर्चा शुरू हो गई है ।

206 मदरसों पर लागू होगी नई व्यवस्था

राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह बदलाव शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त और मान्यता के लिए आवेदन कर चुके कुल 206 मदरसों से जुड़ा है नई व्यवस्था के तहत इन संस्थानों में सोमवार से शनिवार तक पढ़ाई होगी, जबकि रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा ।

सरकार ने क्या बताई वजह?

सरकार का कहना है कि सभी शिक्षण संस्थानों में एक समान शैक्षिक व्यवस्था लागू की जानी चाहिए, शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले मदरसों को भी निर्धारित नियमों और शैक्षणिक कैलेंडर का पालन करना होगा ।

राज्य में मदरसा शिक्षा व्यवस्था में पहले भी बदलाव किए गए हैं।  अब मान्यता पढ़ाई और साप्ताहिक छुट्टी जैसे मामलों में शिक्षा विभाग के नियमों को लागू करने पर जोर दिया जा रहा है।

फैसले पर क्यों हो रही चर्चा?

शुक्रवार को छुट्टी की पुरानी व्यवस्था बदलने  के फैसले पर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं । समर्थकों का तर्क है कि इससे शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता आएगी, जबकि विरोध करने वालों ने इस बदलाव पर सवाल उठाए हैं। सरकार के फैसले का असर खास तौर पर उन मदरसों पर पड़ेगा जो नई मान्यता व्यवस्था के दायरे में आते हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026