जोशीमठ में हेलिकॉप्टर हादसा, सर्च ऑपरेशन जारी

जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर लापता, हादसे की आशंका; पायलट समेत 6 लोग थे सवार

उत्तराखंड के जोशीमठ में बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसमें पायलट समेत 6 लोग सवार थे। खराब मौसम के बीच तलाश जारी है।

By : स्वदेश डेस्क
जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर लापता, हादसे की आशंका; पायलट समेत 6 लोग थे सवार

  उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास शुक्रवार को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय इसमें पायलट समेत 6 लोग सवार थे। हेलिकॉप्टर बदरीनाथ से देहरादून जा रहा था। हादसा हाथी पहाड़ के पास हुआ।  शुरुआती खबरों में हेलिकॉप्टर से संपर्क टूटने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में उसका मलबा मिलने की जानकारी दी गई। सभी 6 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है ।

खराब मौसम के बीच हुआ हादसा

यह हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन का बताया जा रहा है।  इसने दोपहर करीब 1:14 बजे बदरीनाथ से उड़ान भरी थी जोशीमठ घाटी के पास पहुंचने के बाद इसका संपर्क टूट गया और इसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई । इलाके में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण राहत और बचाव कार्य में परेशानी आई। हेलिकॉप्टर की तलाश के लिए दो अन्य हेलिकॉप्टर भी लगाए गए थे।

सेना और SDRF की टीमें बचाव अभियान में जुटीं

हादसे के बाद सेना, SDRF, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे की पुष्टि करते हुए बचाव अभियान पर नजर रखने की बात कही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को जल्द से जल्द बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल पहुंचाया जाए।

एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलिकॉप्टरों की उड़ान रोक दी गई है। फिलहाल हादसे के कारणों और सवार लोगों की स्थिति को लेकर जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026