Mohan Bhagwat on India as Vishwaguru

भारत का विश्वगुरु बनना तय, इसमें कोई संदेह नहीं : डॉ. भागवत

नागपुर में ‘भारत दुर्गा शक्ति स्थल’ मंदिर के भूमि पूजन में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत का विश्वगुरु बनना तय है। उन्होंने निरंतर प्रयास और सामूहिक संकल्प की आवश्यकता पर जोर दिया।

By : स्वदेश डेस्क
भारत का विश्वगुरु बनना तय, इसमें कोई संदेह नहीं : डॉ. भागवत

नागपुर में 'भारत दुर्गा शक्ति स्थल' मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि भारत का विश्वगुरु बनना निश्चित है और इस लक्ष्य को लेकर किसी को भी संदेह नहीं होना चाहिए। अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि एक समय लोग इसके निर्माण को लेकर भी संशय में थे, लेकिन आज वह भव्य मंदिर साकार रूप में खड़ा है। उसी प्रकार भारत का विश्वगुरु के रूप में पुनरुत्थान भी तय है और इसे रोका नहीं जा सकता।

डॉ. भागवत नागपुर में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट परिसर में बनने वाले 'भारत दुर्गा शक्ति स्थल' मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्वामी अवधेशानंद गिरि, स्वामी मित्रानंदजी महाराज, साध्वी ऋतंभरा और धीरेंद्र शास्त्री सहित कई धार्मिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं।

सतत प्रयास से साकार होगा सपना

श्री भागवत ने कहा कि भारत का विश्वगुरु बनने का लक्ष्य किसी एक दिन में पूरा नहीं होगा। इसके लिए निरंतर प्रयास, अनुशासन और सामूहिक संकल्प की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्तमान पीढ़ी इस परिवर्तन को अपनी आंखों से देख सकती है और इसमें सक्रिय भूमिका निभा सकती है। सरसंघचालक ने कहा कि देश के भविष्य को लेकर किसी भी प्रकार का संदेह नहीं रखना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से साहस और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जीने का आह्वान किया।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026