नागपुर में 85 लाख के नकली नोट मिले

किराया मांगने पर चाकू से धमकाया, फिर गायब हुआ किराएदार; कमरे से मिले 85 लाख के नकली नोट

नागपुर में किराए के कमरे से 37 लाख रुपये के पूरी तरह छपे और 48 लाख रुपये के अधछपे नकली नोट मिले। पुलिस आरोपी पुष्पक भंडारकर की तलाश कर रही है।

By : हितेंद्र शर्मा
किराया मांगने पर चाकू से धमकाया, फिर गायब हुआ किराएदार; कमरे से मिले 85 लाख के नकली नोट

महाराष्ट्र के नागपुर में किराए के एक कमरे से करीब 85 लाख रुपये के नकली नोट और उन्हें छापने का सामान मिला है, पुलिस के मुताबिक, इनमें 37 लाख रुपये के पूरी तरह छपे 500  रुपये के नकली नोट और करीब 48 लाख रुपये के एक तरफ से छपे नोट शामिल हैं।  आरोपी किराएदार पुष्पक कृष्णा भंडारकर उर्फ बेंडाने फिलहाल फरार है ।

किराया मांगने पर मकान मालिक को दी धमकी

पुलिस के अनुसार  पुष्पक ने करीब डेढ़ साल पहले नागपुर के खरबी इलाके में रमेश नाम के व्यक्ति का कमरा किराए पर लिया था । उसका रेंट एग्रीमेंट जनवरी में खत्म हो गया था। आरोप है कि उसने कई महीनों से किराया नहीं दिया और मकान खाली करने को कहने पर मकान मालिक को चाकू दिखाकर धमकाया। 

मकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी,  बाद में किराएदार का कमरे पर आना बंद हो गया । काफी समय तक उसका पता नहीं चलने पर मकान मालिक ने कमरे का ताला खोला, तो अंदर बाल्टी में नोटों के बंडल, बिखरे कागज और एक प्रिंटर मिला।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

सूचना मिलने पर वाठोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और नोटों व छपाई के सामान को जब्त कर लिया । नोटों की गिनती के लिए मशीन भी मंगाई गई। शुरुआती जानकारी में  आरोपी के मुंबई में होने की आशंका है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि नकली नोट छापने के पीछे क्या उद्देश्य था और क्या इन्हें बाजार में चलाने की कोशिश की गई थी। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026