Nagpur SBI Bank Robbery

SBI Bank Robbery: नागपुर में SBI बैंक में मिर्च पाउडर डालकर 4 लाख की लूट, 30 मिनट में आरोपी गिरफ्तार

नागपुर के सक्करदारा इलाके में एसबीआई बैंक में आरोपी ने कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 4 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से 30 मिनट में उसे गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
SBI Bank Robbery: नागपुर में SBI बैंक में मिर्च पाउडर डालकर 4 लाख की लूट, 30 मिनट में आरोपी गिरफ्तार

Nagpur SBI Bank Robbery

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एसबीआई बैंक की एक शाखा में दिनदहाड़े हुई लूट से हड़कंप मच गया। आरोपी आम ग्राहक बनकर बैंक में पहुंचा। फिर मौकाा मिलते ही कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद वह कैश काउंटर से 4 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए करीब आधे घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

ग्राहकर बनकर बैंक में पहुंचा था आरोपी

घटना नागपुर के सक्करदरा इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा की है। बैंक में सामान्य तरीके से काम चल रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ग्राहक के रूप में अंदर आया और कैश काउंटर के पास पहुंच गया। किसी को संभलने का मौका दिए बिना उसने अपने पास रखा मिर्च पाउडर बैंक कर्मचारियों की आंखों में डाल दिया। अचानक हुई इस हरकत से कर्मचारी परेशान हो गए। कुछ ही देर में बैंक के भीतर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

4 लाख रुपये लेकर मौके से भागा आरोपी

कर्माचारियों को दिखाई देने में परेशानी हो रही थी। आरोपी ने इसी स्थिति का फायदा उठाया और कैश काउंटर से 4 लाख रुपये उठाकर बैंक से बाहर निकल गया। बैंक कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ने की कोशिश की और पीछा भी किया। लेकिन आरोपी भीड़ के बीच से निकलने में कामयाब रहा। इसके बाद बैंक अधिकीरियों ने पुलिस कंट्रोल रूम और सक्करदरा पुलिस स्टेशन को वारदात की सूचना दी।

सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम जानकारी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम बैंक पहुंची और अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज से पुलिस को आरोपी का हुलिया और उसके भागने की दिशा का पता चल गया। इसके बाद इलाके में नाकाबंदी की गई और पुलिस की पेट्रोलिंग टीमों को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने तेजी से तलाश शुरू की और करीब 30 मिनट के भीतर आरोपी को पकड़ लिया।

पूरी रकम बरामद और पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से लूटे गए पूरे 4 लाख रुपये बरामद हो गए। पुलिस ने रकम कब्जे में लेने के बादि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने बैंक को निशाना क्यों बनाया और वारदात को पहले उसने किस तरह तैयारी की थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें बैंक के अंदर हुई वारदात की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026