Nandigram Bypoll BJP Leads, Other States Update

नंदीग्राम उपचुनाव में भाजपा की हसीरानी रथ एक लाख से ज्यादा वोट से आगे, बाकी राज्यों के कैंडिडेट का जानें हाल

चार राज्यों की छह सीटों पर उपचुनाव की गिनती जारी है। नंदीग्राम में भाजपा की हसीरानी रथ एक लाख से ज्यादा वोट से आगे हैं। असम में भाजपा और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त है।

By : स्वदेश डेस्क
नंदीग्राम उपचुनाव में भाजपा की हसीरानी रथ एक लाख से ज्यादा वोट से आगे, बाकी राज्यों के कैंडिडेट का जानें हाल

West bengal By election Updates

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव की गिनती चल रही है। इन सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। बंगाल की नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी की हसीरानी रथ एक लाख से ज्यादा वोट से आगे। उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। असम की नगांव सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी की बढ़त है। तमिलानाडु में टीवीके और पुडुचेरी में एनडीए समर्थित AINRC के खाते में अच्छी खबर है।

बंगाल की नंदिग्राम में भाजपा की एकतरफा बढ़त

भारतीय जनता पार्टी की कैंडिडेट हसीरानी रथ को अब तक 1 लाख 43 हजार 656 वोट मिल चुके हैं। कांग्रेस के मिलन प्रधान 37 हजार 787 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। दोनों के बीच एक लाख 05 हजार 869 वोट का अंतर है। तृणमूल उम्मीदवार के नामांकन वापस लेनें के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया था। इसलिए मुकाबला सीधे बीजेपी और कांग्रेस के बीच रह गया है। इसी साल विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने यहां 1 लाख 27 हजार 301 वोट पारकर तृणमूल के पवित्र कर को करीब 9 हजारप वोट से हराया था। बंगाल की रेजीनगर सीट पर भी भाजपा आगे चल रही है।

सबसे ज्यादा चर्चा नंदीग्राम सीट की क्यों?

नंदीग्राम सीट पर इस बार मुकाबला शुरू से ही अलग रहा। तृणमूल उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया था। हालांकि यह प्रत्याशी एक मामले में गिरफ्तार हुआ था। लेकिन चुनाव लड़ने के लिए उसे जमानत मिल गई। नतीजा यह रहा कि लड़ाई सीधे भाजपा और कांग्रेस के बीच सिमट गई।

असम की नगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी आगे

भाजपा के देवाशीष शर्मा साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोट पा चुके हैं। इसके चलते वह 82 हजार 988 वोट से आगे चल रहे हैं। एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल करीब 2.7 लाख वोट के साथ दूसरे नंबर हैं। कांग्रेस के शिवमणि बोरा 66 हजार 482 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

तमिलनाडु की दोनों सीटों पर कौन आगे

बता दें कि दो सीटें मदुरंतकम और धारापुरम, दोनों सीटों पर मुख्यमंत्री विजय की पार्टी टीवीके के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट में एनडीए की समर्थित एआईएनआरसी के कैंडिडेट अशोक आनंद ने जीत हासिल कर ली है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026