अक्टूबर में नियम परिवर्तन

कॉमर्शियल सिलेंडर 70 रुपए महंगा: e-KYC नहीं तो LPG सब्सिडी नहीं,अक्टूबर में 6 बदलाव

1 अक्टूबर 2026 से भारत में LPG सब्सिडी, बैंकिंग नियम, डिजिटल पेमेंट्स, और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतों में महत्वपूर्ण परिवर्तन हो रहे हैं।

By : नरेंद्र कुमार
कॉमर्शियल सिलेंडर 70 रुपए महंगा: e-KYC नहीं तो LPG सब्सिडी नहीं,अक्टूबर में 6 बदलाव

अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही LPG, बैंकिंग, ATM और लोन से जुड़े कई बदलाव सामने आए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया है, LPG सब्सिडी के लिए e-KYC जरूरी है और SBI के कुछ ग्राहकों के लिए दूसरे बैंक के ATM पर फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट बदली है। वहीं UPI और रेपो रेट से जुड़े बदलाव भी इसी महीने होने वाले हैं।

कमर्शियल LPG सिलेंडर 70 रुपए तक महंगा

1 अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। कोलकाता में यह बढ़ोतरी 70 रुपए की है। दिल्ली में सिलेंडर 62.50 रुपए महंगा होकर 2,810 रुपए, मुंबई में 2,764.50 रुपए और चेन्नई में 2,983 रुपए हो गया है।इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार के खर्च पर पड़ सकता है।

हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

e-KYC नहीं तो LPG सब्सिडी का फायदा नहीं

सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए अब आधार-बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन यानी e-KYC जरूरी है। जिन ग्राहकों का सत्यापन पहले से पूरा है, उन्हें दोबारा प्रक्रिया नहीं करनी होगी।जिन लोगों का e-KYC नहीं हुआ है, उन्हें सब्सिडी वाले रेट का लाभ लेने के लिए पहले सत्यापन पूरा करना होगा।

SBI ATM से पैसे निकालना भी बदला

SBI के सैलरी अकाउंट होल्डर्स के लिए दूसरे बैंक के ATM पर फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा घटाई गई है। अब महीने में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे, जबकि पहले यह सीमा 10 थी।फ्री लिमिट खत्म होने के बाद प्रति ट्रांजैक्शन 15 रुपए और GST देना होगा।

UPI पर नया चार्ज 15 अक्टूबर से

UPI से जुड़े बदलाव 1 अक्टूबर से नहीं, बल्कि 15 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। 2,000 रुपए से ज्यादा के चुनिंदा मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर MDR लागू किया जाएगा।हालांकि, इसका सीधा चार्ज आम ग्राहक से लेने का प्रावधान नहीं है। Person-to-Person यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को होने वाला UPI भुगतान भी फ्री रहेगा।

AC, TV और फ्रिज के दाम बढ़ सकते हैं

कंपनियों की ओर से AC, LED TV, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में 3 से 8% तक बढ़ोतरी की जानकारी दी गई है।कॉपर, स्टील, एल्युमीनियम और क्रूड ऑयल जैसे कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी और करेंसी में उतार-चढ़ाव को इसकी वजह बताया गया है। हालांकि, बाजार में मौजूद पुराना स्टॉक होने के कारण कुछ जगह ग्राहकों को अभी पुराने दाम पर सामान मिल सकता है।

7 अक्टूबर को रेपो रेट पर फैसला

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक 5 से 7 अक्टूबर तक चलेगी। 7 अक्टूबर को रेपो रेट पर फैसला होगा। फिलहाल रेपो रेट 5.25% है।अगर RBI इसमें बदलाव करता है तो इसका असर होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरों पर पड़ सकता है। यानी आने वाले दिनों में EMI भी प्रभावित हो सकती है।

संबंधित सामग्री

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज MSV Al Jusufi पर अज्ञात हवाई वस्तु से हमला हुआ। गुजरात के एक नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 भारतीयों को बचा लिया गया।<br/><br/>

Nov 03, 2026