वन नेशन, वन इलेक्शन पर क्या है सरकार का प्लान?

वन नेशन, वन इलेक्शन पर सरकार का क्या है प्लान? समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने क्या कहा?

वन नेशन, वन इलेक्शन समिति की अब तक 25 बैठकें हो चुकी है। पीपी चौधरी ने एक साथ चुनाव कराने की योजना, पुराने चुनावी इतिहास और क्षेत्रीय दलों से जुड़ी चिंताओं पर जानकारी दी।

By : हितेंद्र शर्मा
वन नेशन, वन इलेक्शन पर सरकार का क्या है प्लान? समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने क्या कहा?

नई दिल्लीः  देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की योजना पर संसद की संयुक्त समिति (JPC) विचार कर रही है । समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने बताया कि इस व्यवस्था को लागू करने के लिए संवैधानिक, राजनीतिक और व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की जा रही है।  समिति अब तक दिल्ली में 25 बैठकें कर चुकी है और करीब 10 राज्यों का दौरा कर चुकी है ।

1952 से 1967 तक एक साथ हुए थे चुनाव

पीपी चौधरी ने बताया कि देश में 1952, 1957, 1962 और 1967 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे। बाद में कुछ राज्यों की विधानसभाएं समय से पहले भंग होने और 1970 में लोकसभा भंग होने के कारण यह व्यवस्था टूट गई, इसके बाद देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग-अलग समय पर होने लगे।  उनका कहना है कि संविधान बनाने के समय भी एक साथ चुनाव कराने की सोच मौजूद थी। समिति इसी व्यवस्था को फिर से लागू करने के रास्ते तलाश रही है ।

25 बैठकें और 10 राज्यों का दौरा

चौधरी के मुताबिक, समिति ने राजनीतिक दलों, उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों, सरकारी अधिकारियों, मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और विधानसभा अध्यक्षों से सुझाव लिए हैं, इन सुझावों के आधार पर प्रस्ताव के अलग-अलग पहलुओं को समझा जा रहा है।

क्षेत्रीय दलों और संघीय व्यवस्था पर भी चर्चा

एक साथ चुनाव कराने को लेकर यह सवाल भी उठ रहा है कि इससे क्षेत्रीय दलों की भूमिका और राज्यों की राजनीतिक ताकत पर क्या असर पड़ेगा,  समिति ने 1967 से 2024 तक के चुनावी इतिहास और अलग-अलग दौर में बनी सरकारों का अध्ययन किया है ।

पीपी चौधरी ने बताया कि विशेषज्ञों से इस विषय पर राय ली जा रही है, समिति का उद्देश्य ऐसी व्यवस्था तैयार करना है, जिससे चुनाव प्रक्रिया व्यवस्थित हो और देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026