PM Modi Takes Dig at Rahul Gandhi Over Chaos

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

By : संजय चतुर्वेदी
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Modi Dig at Rahul

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक तरफ दुनिया नई व्यवस्था की तलाश में है, वहीं देश में कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। निशाना विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर था। मोदी ने कांग्रेस को परजीवी की तरह बताया और सवाल उठाया कि पार्टी कब तक एक फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने की कोशिश करती रहेगी।

कांग्रेस पर क्या बोले पीएम मोदी

कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि कांग्रेस परजीवी की तरह है, जो दूसरों को आगे नहीं बढ़ने देती। उनका कहना था कि सत्ता जाने के बाद कांग्रेस को सब कुछ इतना बुरा लगने लगा है कि अब वह पूरी व्यवस्था को ही नष्ट करने पर उतारू है।

बदलती वैश्विक व्यवस्था और यूएन पर सवाल

मोदी ने कहा कि वैश्विक व्यवस्था बदल रही है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र जैसी संस्थाएं इसके साथ कदम मिलाने में संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध से दुनिया ने सम्मान, सहयोग और विवादों के समाधान का सबक लिया था और इसी से यूएन की नींव पड़ी। यूएन ने अपनी भूमिका निभाई, पर आज की चुनौतियां पूरी तरह बदल चुकी हैं। जब समस्याएं बदल जाएं और समाधान का तरीका न बदले, तो व्यवस्था में दूरियां दिखने लगती हैं। पीएम के मुताबिक आज व्यापार, तकनीक और समुद्री मार्गों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्रेड वेपनाइजेशन का माध्यम बन रहा है और सी रूट जियोपॉलिटिकल टेंशन का केंद्र बन गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनौती यह है कि इन नई वास्तविकताओं को जगह कैसे मिले।

चाणक्य के मत्स्य न्याय का जिक्र

पीएम ने प्राचीन भारतीय अर्थशास्त्री चाणक्य का जिक्र किया और संस्कृत सूत्र अप्रणीतः तु मत्स्यन्यायमुद्भावयति का उल्लेख किया। उन्होंने समझाया कि जब दंड देने की व्यवस्था या कानून लागू नहीं होता, तब मत्स्य न्याय पैदा होता है, यानी बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है। उनके मुताबिक दुनिया को आज ऐसी स्थिति नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था चाहिए जो इस मत्स्य न्याय को रोके। मोदी ने कहा कि भारत दुनिया के सामने यही भूमिका मजबूती से पेश कर रहा है। कोविड महामारी का उदाहरण देते हुए उन्होंने याद दिलाया कि भारत ने 100 से ज्यादा देशों को दवाइयां और जरूरतमंद देशों को मुफ्त वैक्सीन पहुंचाई थी।

ग्लोबल साउथ और विकसित भारत 2047

पीएम ने कहा कि बदलती दुनिया में ग्लोबल साउथ की आवाज को मुख्यधारा का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है। विकसित भारत 2047 के विचार पर उन्होंने कहा कि यह सपना सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि एक बेहतर दुनिया के लिए भी गारंटी है। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग केवल अच्छे समय के लिए नहीं होता, उसे संकट के समय भी प्रभावी होना चाहिए। भारत दुनिया को मजबूत करने में मदद के लिए अपनी क्षमताएं और बढ़ा रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026