pm-modi-gifts

कहीं राजस्थान की सुनहरी छटा, कहीं बनारस की रेशमी चमक; मोदी की सौगातों में झलकी भारत की विरासत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे के दौरान दुनिया के कई बड़े नेताओं को भारत की पारंपरिक कला और संस्कृति से जुड़े खास उपहार भेंट किए

By : मांडवी मिश्रा
कहीं राजस्थान की सुनहरी छटा, कहीं बनारस की रेशमी चमक; मोदी की सौगातों में झलकी भारत की विरासत

कहीं राजस्थान की सुनहरी छटा, कहीं बनारस की रेशमी चमक; मोदी की सौगातों में झलकी भारत की विरासत

मनीला में भारतीय संस्कृति की झलक

पीएम मोदी ने 16 और 17 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन, 21वें ईस्ट एशिया समिट और क्वाड लीडर्स मीटिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न देशों के नेताओं को भारत के अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक कलाकृतियां और हस्तशिल्प भेंट किए।

इन उपहारों के जरिए भारत की क्षेत्रीय विविधता, पारंपरिक कला और स्थानीय कारीगरों की प्रतिभा को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया गया।

ट्रंप को राजस्थान की गोल्डन पिछवाई पेंटिंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राजस्थान के नाथद्वारा की प्रसिद्ध गोल्डन पिछवाई पेंटिंग भेंट की गई। यह पारंपरिक चित्रकला कपड़े पर बनाई जाती है। इसमें खनिज रंगों के साथ सोने की बारीक सजावट की जाती है। पेंटिंग में कमल, गाय, पेड़ और आकर्षक सजावटी आकृतियां दिखाई देती हैं। इसकी चमकदार सुनहरी फिनिश इसे शाही रूप देती है।

जापानी प्रधानमंत्री को बनारसी सिल्क स्टोल

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची को रॉयल ब्लू बनारसी कतान सिल्क स्टोल दिया गया। इसे खूबसूरत साधेली बॉक्स में रखकर भेंट किया गया। कतान सिल्क से तैयार यह स्टोल बनारस की सदियों पुरानी बुनाई कला का उदाहरण है। इसका रॉयल ब्लू रंग गरिमा, बुद्धिमत्ता और सद्भाव का प्रतीक माना जाता है।

फिलीपींस के राष्ट्रपति को कश्मीरी सिल्क कारपेट

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर को कश्मीर का खूबसूरत सिल्क कारपेट भेंट किया गया। इसे कुशल कारीगर हाथों से तैयार करते हैं। इसमें फूलों, चिनार के पत्तों और ज्यामितीय आकृतियों के डिजाइन बनाए जाते हैं। इसकी महीन बुनाई और चमक इसे खास बनाती है।

वहीं, फिलीपींस की फर्स्ट लेडी लिजा अरानेटा-मार्कोस को पश्मीना शॉल के साथ पारंपरिक पेपर माशे बॉक्स दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया के पीएम को जयपुर ब्लू पॉटरी

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को जयपुर की प्रसिद्ध ब्लू पॉटरी कलाकृति भेंट की गई। इसकी खासियत यह है कि इसे सामान्य मिट्टी के बजाय क्वार्ट्ज आधारित मिश्रण से तैयार किया जाता है। सफेद चमकदार सतह पर नीले रंग से फूलों, पक्षियों और ज्यामितीय आकृतियों के डिजाइन बनाए जाते हैं।

थाईलैंड के पीएम को गुजरात की रोगन कला

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल को गुजरात के कच्छ की रोगन आर्ट पेंटिंग दी गई। यह सदियों पुरानी पारंपरिक कला है, जिसका काम कच्छ के निरोना गांव के कुछ चुनिंदा कारीगर परिवार करते हैं। इसमें अरंडी के तेल से तैयार गाढ़े रंग और धातु की पतली सलाई की मदद से कपड़े पर बारीक डिजाइन बनाए जाते हैं।

पीएम मोदी ने अन्य देशों के नेताओं को भी भारत की पारंपरिक कलाकृतियां भेंट कीं।

  • कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट: उन्हें डोकरा कला से तैयार नाव की कलाकृति दी गई। यह प्राचीन लॉस्ट वैक्स तकनीक से बनाई जाती है।

  • वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग: उन्हें पारंपरिक हस्तनिर्मित लेदर वॉल हैंगिंग भेंट की गई।

  • तिमोर-लेस्ते के प्रधानमंत्री शानाना गुसमाओ: उन्हें गुजरात के खंभात का हस्तनिर्मित अगेट बाउल दिया गया।

  • म्यांमार और ब्रुनेई के शासक: दोनों को कर्नाटक के बीदर की प्रसिद्ध बिदरीवेयर सिल्वर इनले फूलदान भेंट किए गए।

  • लाओस के प्रधानमंत्री सोनेक्साय सिपांडोन: उन्हें गुलाबी क्वार्ट्ज पत्थर से तैयार सोने की सजावट वाला हाथी दिया गया।

  • इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो: उन्हें चोल कालीन परंपरा से जुड़ी कांस्य नटराज कलाकृति भेंट की गई।

भारतीय कला को वैश्विक पहचान देने की पहल

प्रधानमंत्री मोदी की यह पहल केवल औपचारिक उपहारों तक सीमित नहीं है। इन कलाकृतियों के जरिए भारत के अलग-अलग राज्यों की पहचान, पारंपरिक शिल्प और पीढ़ियों से चली आ रही कारीगरी को दुनिया के सामने रखा गया है।

राजस्थान की पिछवाई से लेकर कश्मीर की पश्मीना, बनारस की सिल्क बुनाई और गुजरात की रोगन कला तक, हर उपहार अपने साथ एक अलग सांस्कृतिक कहानी लेकर पहुंचा। इस तरह मनीला में कूटनीतिक मुलाकातों के साथ भारतीय विरासत और हस्तशिल्प को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर खास पहचान मिली।

संबंधित सामग्री

कार्तिक में काशी के घाटों पर क्यों जलते हैं आकाशदीप? पितरों की राह और देवताओं के स्वागत से जुड़ी है मान्यता

कार्तिक में काशी के घाटों पर क्यों जलते हैं आकाशदीप? पितरों की राह और देवताओं के स्वागत से जुड़ी है मान्यता

कार्तिक मास में धर्मनगरी काशी का आध्यात्मिक स्वरूप देखते ही बनता है

Nov 21, 2026
मानव शरीर से जुड़ा है नवग्रहों का रहस्यमयी संबंध, जानिए सूर्य से केतु तक किस अंग के हैं कारक

मानव शरीर से जुड़ा है नवग्रहों का रहस्यमयी संबंध, जानिए सूर्य से केतु तक किस अंग के हैं कारक

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का विशेष महत्व बताया गया है

Nov 21, 2026
वैकुंठ चतुर्दशी 2026: 23 नवंबर को होगा हरि-हर मिलन, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

वैकुंठ चतुर्दशी 2026: 23 नवंबर को होगा हरि-हर मिलन, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

हिंदू धर्म में वैकुंठ चतुर्दशी का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। यह पर्व भगवान विष्णु और भगवान शिव की संयुक्त आराधना के लिए समर्पित है

Nov 19, 2026
Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर पढ़ें माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु से जुड़ी पौराणिक कथा, जानें पूजा का महत्व

Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर पढ़ें माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु से जुड़ी पौराणिक कथा, जानें पूजा का महत्व

हिंदू धर्म में आंवला नवमी का पर्व बेहद खास माना जाता है। इसे अक्षय नवमी और कूष्मांड नवमी के नाम से भी जाना जाता है

Nov 18, 2026
देवउठनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर कब रखा जाएगा व्रत? सुख-समृद्धि के लिए करें ये 5 आसान उपाय

देवउठनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर कब रखा जाएगा व्रत? सुख-समृद्धि के लिए करें ये 5 आसान उपाय

देवउठनी एकादशी हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत और त्योहारों में विशेष स्थान रखती है। इसे देवोत्थान और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है

Nov 16, 2026