गुजरात में गरजे पीएम मोदी, पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा – टेररिज्म को टूरिज्म समझता है...

गुजरात में गरजे पीएम मोदी, पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा – टेररिज्म को टूरिज्म समझता है...

By : Rashmi Dubey
गुजरात में गरजे पीएम मोदी, पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा – टेररिज्म को टूरिज्म समझता है...

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के भुज में एक सभा को संबोधित करते हुए आतंकवाद के प्रति सख्त रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि भारत पर्यटन को लोगों को जोड़ने वाला माध्यम मानता है, लेकिन पाकिस्तान जैसा देश टेररिज्म को टूरिज्म समझता है जो पूरी दुनिया के लिए गंभीर खतरा है। साथ ही पीएम मोदी ने भारत की महिलाओं के सम्मान की रक्षा का भी संकल्प जताते हुए कहा कि उनके 'सिंदूर' को मिटाने की हर कोशिश का जवाब दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत की नीति आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने इस नीति को और मजबूत किया है। जो भी भारतीयों का खून बहाने की कोशिश करेगा, उसे उसकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा। मोदी ने चेतावनी भी दी कि भारत की तरफ आंख उठाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को मानवता की रक्षा और आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने का मिशन बताया।


सेना को दी गई खुली छूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि उन्होंने बिहार की एक जनसभा में साफ कहा था कि वह आतंकवाद के अड्डों को मिट्टी में मिला देंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद भारत ने 15 दिन तक इंतजार किया कि पाकिस्तान कोई ठोस कदम उठाएगा, लेकिन उसने चुप्पी साधे रखी। पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि शायद पाकिस्तान के लिए आतंकवाद ही रोजी-रोटी का जरिया बन चुका है। जब पाकिस्तान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो उन्होंने देश की सेना को कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी।

पाकिस्तानी जनता को दी नसीहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान के नागरिकों, विशेषकर युवाओं और बच्चों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि उन्हें अब आंखें खोलनी होंगी। उन्होंने कहा, "ये मोदी की बात कान खोलकर सुनो... तुम्हारी सरकार और सेना आतंकवाद को समर्थन दे रही है।" पीएम मोदी ने पाकिस्तान की सरकार और सेना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आतंकवाद उनके लिए पैसा कमाने का जरिया बन चुका है।


प्रधानमंत्री ने पाकिस्तानी युवाओं से सवाल किया कि क्या यह रास्ता उनके भविष्य के लिए सही है? उन्होंने कहा कि यह रास्ता उन्हें और उनके देश को बर्बादी की ओर ले जा रहा है। उन्होंने अपील की कि पाकिस्तान की जनता को खुद आगे आकर अपने देश को इस आतंकी बीमारी से मुक्त कराना होगा।

गुजरात के तीन शहरों में पीएम मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने गुजरात दौरे के दौरान वडोदरा, दाहोद और भुज का दौरा किया। तीनों शहरों में उन्होंने भव्य रोड शो किया और जनसभाओं के माध्यम से जनता को संबोधित किया। भुज में पीएम मोदी ने 53,400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले 31 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और ई-लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, परिवहन और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े कार्य शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

एयरफोर्स चीफ बोले- वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं, ऑपरेशन सिंदूर से मिला बड़ा सबक

एयरफोर्स चीफ बोले- वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं, ऑपरेशन सिंदूर से मिला बड़ा सबक

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं है। उन्होंने बदलती दुश्मन रणनीति के हिसाब से खुद को ढालने पर जोर दिया।<br/>

Oct 25, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026
CM Mohan Massege: विजयादशमी पर सीएम मोहन का संदेश, राम के आदर्शों से जोड़ी देश की ताकत, ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र

CM Mohan Massege: विजयादशमी पर सीएम मोहन का संदेश, राम के आदर्शों से जोड़ी देश की ताकत, ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र

विजयादशमी से पहले सीएम मोहन यादव ने ब्लॉग लिखकर राम के सत्य, न्याय और साहस के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने सेना, शस्त्र पूजा और सुशासन पर भी बात रखी।

Oct 19, 2026
Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्र, कारगिल युद्ध से ऑपरेशन सिंदूर से खास कनेक्शन

Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्र, कारगिल युद्ध से ऑपरेशन सिंदूर से खास कनेक्शन

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किया गया है। वे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न एयर कमांड का नेतृत्व कर चुके हैं।

Sep 02, 2026
Minister Vijay Shah Case: मंत्री विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, अब मंजूरी का इंतजार

Minister Vijay Shah Case: मंत्री विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, अब मंजूरी का इंतजार

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामले में एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

Aug 31, 2026