मन की बात में PM मोदी की लोकल खरीदारी की अपील

मन की बात में PM मोदी की अपील, त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों से खरीदें सामान

मन की बात के 139वें एपिसोड में पीएम मोदी ने त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पाद खरीदने की अपील की। उन्होंने बताया कि बिहार का मखाना ग्रीस और कर्नाटक की अरहर दाल मालदीव पहुंच रही है।<br/>

By : स्वदेश डेस्क
मन की बात में PM मोदी की अपील, त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों से खरीदें सामान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  लोगों से त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों के बनाए उत्पाद खरीदने की अपील की। रविवार 25 अक्टूबर को ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड में  कार्यक्रम के 12 साल पूरे होने पर उन्होंने कहा कि स्थानीय सामान को प्राथमिकता देने से कारीगरों का हौसला बढ़ेगा और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूती मिलेगी ।

पीएम मोदी ने भारतीय उत्पादों की बढ़ती वैश्विक पहुंच का जिक्र करते हुए बताया कि बिहार के पूर्णिया  का मखाना ग्रीस और कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल मालदीव तक पहुंच रही है , इससे किसानों के लिए नए बाजार खुलने की संभावनाएं बढ़ रही हैं ।

एक दिन में 28 करोड़ रुपये से ज्यादा की खादी बिक्री

प्रधानमंत्री ने बताया कि गांधी जयंती पर खादी ग्रामोद्योग के उत्पादों की बिक्री एक दिन में 28 करोड़ रुपये से अधिक रही।  यह पिछले साल के मुकाबले करीब 1.5 करोड़ रुपये ज्यादा है, उन्होंने कहा कि खादी और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों की मेहनत का फायदा ग्राहकों की खरीदारी से उन्हें मिल सकता है।

अंगदान से लेकर पारंपरिक खेती तक का जिक्र

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की शिवानी का  उदाहरण देते हुए अंगदान के महत्व पर बात की।  उन्होंने पंजाब में पारंपरिक कृषि पद्धतियों और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी जिक्र किया ।

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी भाई परमानंद को भी याद किया जिनकी 150वीं जयंती 4 नवंबर को मनाई जाएगी। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के बारे में जानने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ उनके लिए देश के लोगों के प्रयासों को करीब से समझने और उनके योगदान को सम्मान देने की यात्रा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026