SCO मंच से मोदी का शांति और संस्कृति पर संदेश

दुनिया में युद्ध-अशांति के बीच सभ्यतागत जुड़ाव ही शांति की मजबूत गारंटी: SCO मंच से PM मोदी

PM मोदी ने SCO के पहले सभ्यता संवाद मंच से कहा कि सांस्कृतिक जुड़ाव वैश्विक शांति की मजबूत गारंटी है। AI अनुवाद, साझा शोध और हेरिटेज सर्किट का सुझाव दिया।

By : हितेंद्र शर्मा
दुनिया में युद्ध-अशांति के बीच सभ्यतागत जुड़ाव ही शांति की मजबूत गारंटी: SCO मंच से PM मोदी

नई दिल्ली। दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांस्कृतिक और सभ्यतागत जुड़ाव को वैश्विक शांति की मजबूत गारंटी बताया है, शुक्रवार 20 नवंबर को नई दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पहले सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि जब दुनिया में युद्ध और अशांति की चर्चा हो रही है, तब भारत में सभ्यताओं को जोड़ने पर संवाद हो रहा है । यह आयोजन ऐसे समय में और महत्वपूर्ण हो जाता है। 

पुराना किला की विरासत का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने पुराना किला को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया, उन्होंने कहा कि विद्वान इस स्थान के इतिहास को हजारों साल पुराना और महाभारत काल से जुड़ा मानते हैं। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रों के पाठ, बौद्ध दर्शन और भगवान हनुमान की यात्रा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। मोदी के मुताबिक, इन प्रस्तुतियों ने प्रेम और एकता का संदेश दिया उन्होंने कहा, "साम्राज्यों ने दुनिया के नक्शे जरूर बदले हैं, लेकिन सभ्यतागत संवाद ने दुनिया के विचार बदले हैं।"

SCO देशों को सांस्कृतिक सहयोग के दिए सुझाव

PM मोदी ने कहा कि SCO देशों के संग्रहालयों, पुस्तकालयों और अभिलेखागारों में हजारों साल पुरानी पांडुलिपियां, दुर्लभ ग्रंथ और ऐतिहासिक दस्तावेज मौजूद हैं, तकनीक की मदद से इन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकता है।उन्होंने प्राचीन ग्रंथों के डिजिटलीकरण और अनुवाद, साझा इतिहास पर संयुक्त शोध तथा AI की मदद से साहित्यिक कृतियों के अनुवाद का सुझाव दिया।

इसके अलावा संग्रहालयों के बीच संयुक्त प्रदर्शनियां, विश्वविद्यालयों में शोधकर्ताओं का आदान-प्रदान और सिल्क रूट व साझा बौद्ध विरासत से जुड़े स्थलों को जोड़कर हेरिटेज सर्किट बनाने की बात कही । उन्होंने संयुक्त सांस्कृतिक उत्सवों और कलाकारों के आदान-प्रदान पर भी जोर दिया।

22 नवंबर तक चलेगा सभ्यता संवाद मंच

भारत में यह तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक हो रहा है।  इसमें SCO देशों के विद्वान, शिक्षाविद, विशेषज्ञ और सांस्कृतिक प्रतिनिधि साझा विरासत और आपसी सहयोग पर चर्चा करेंगे, इसकी पहल प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 में चीन के तियानजिन में हुए SCO शिखर सम्मेलन में की थी। बाद में बिश्केक घोषणा में इस प्रस्ताव का स्वागत किया गया था । इस मंच का उद्देश्य SCO देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के आपसी संपर्क को मजबूत करना है।

संबंधित सामग्री

MP Fake Sim Trap Expose: एमपी में फर्जी सिम का बड़ा जाल, 80 आरोपी गिरफ्तार, 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ीं

MP Fake Sim Trap Expose: एमपी में फर्जी सिम का बड़ा जाल, 80 आरोपी गिरफ्तार, 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ीं

एमपी पुलिस ने ऑपरेशन फास्ट 2.0 में फर्जी सिम नेटवर्क पर कार्रवाई कर 100 केस दर्ज किए और 80 आरोपी गिरफ्तार किए। 1,437 फर्जी सिम और 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ी मिलीं।

Nov 20, 2026
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अकवान का असर, 21 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में 21 डिग्री पर अटका पारा

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अकवान का असर, 21 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में 21 डिग्री पर अटका पारा

चक्रवात अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को बारिश और बिजली का अलर्ट है। रायपुर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। किसानों को धान ढकने की सलाह।<br/>

Nov 20, 2026
Blind Cricket Final:ब्लाइंड एशिया कप का फाइनल बारिश में धुला, पाकिस्तान बना चैंपियन, भारत ने कहा अब नहीं खेलेंगे

Blind Cricket Final:ब्लाइंड एशिया कप का फाइनल बारिश में धुला, पाकिस्तान बना चैंपियन, भारत ने कहा अब नहीं खेलेंगे

ढाका में ब्लाइंड एशिया कप का फाइनल बारिश से नहीं हुआ और पाकिस्तान को विजेता घोषित किया गया। भारतीय टीम ने फैसले को खेल भावना के खिलाफ बताया और सेरेमनी में नहीं गई।

Nov 20, 2026
Breaking News: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A की दमदार शुरुआत, नेपाल को 306 रन से हराया

Breaking News: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A की दमदार शुरुआत, नेपाल को 306 रन से हराया

Rising Stars Match Update: राइजिंगि स्टार्स एशिया कप में भारत-ए ने नेपाल को 306 रन के अंतर से हरा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे टीम शुरूआत से ही लय में नजर नहीं आई।

Nov 20, 2026
Akwan Cyclone Effect: अकवान तूफान से बर्बाद फसलों पर किसानों को मिलेगी मदद, मुख्यमंत्री साय ने दिए सर्वे के निर्देश

Akwan Cyclone Effect: अकवान तूफान से बर्बाद फसलों पर किसानों को मिलेगी मदद, मुख्यमंत्री साय ने दिए सर्वे के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अकवान चक्रवात से फसलों के नुकसान पर सभी कलेक्टरों को तत्काल सर्वे के निर्देश दिए। पात्र किसानों को आरबीसी 6-4 के तहत मदद और बीमा दावा मिलेगा।

Nov 20, 2026