PM Modi Says AI Means All Inclusive at VivaTech 20

Vivatech 2026 में पीएम मोदी का संदेश: ‘भारत के लिए AI का मतलब All Inclusive’, पेरिस में UPI की पहुंच का किया जिक्र

पेरिस के VivaTech 2026 में पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए AI का मतलब All Inclusive है। उन्होंने UPI, डिजिटल ट्रांजैक्शन, भारत-EU व्यापार समझौते और टेक्नोलॉजी आधारित विकास पर जोर दिया।

By : स्वदेश डेस्क
Vivatech 2026 में पीएम मोदी का संदेश: ‘भारत के लिए AI का मतलब All Inclusive’, पेरिस में UPI की पहुंच का किया जिक्र

पेरिस। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोप के सबसे बड़े स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी सम्मेलन VivaTech 2026 के 10वें संस्करण को संबोधित करते हुए भारत की डिजिटल और तकनीकी प्रगति को दुनिया के सामने रखा। इस वर्ष भारत सम्मेलन में AI Country Partner के रूप में शामिल हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लिए AI का अर्थ केवल Artificial Intelligence नहीं, बल्कि “All Inclusive” यानी सभी को साथ लेकर चलने वाली तकनीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भविष्य की तकनीक ऐसी होनी चाहिए जो समाज के हर वर्ग के लिए अवसर और विकास का माध्यम बने।

भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते को बताया गेमचेंजर

पीएम मोदी ने भारत और European Union के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि इससे व्यापार, निवेश, प्रतिभा, तकनीक और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे  उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष दोनों देशों के टेक इकोसिस्टम को जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है और फ्रांस भारत तथा यूरोप के बीच एक महत्वपूर्ण तकनीकी सेतु बन रहा है।

इनोवेशन के लिए 50 अरब डॉलर से अधिक का प्रोत्साहन

प्रधानमंत्री ने वैश्विक निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि सरकार स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 50 अरब डॉलर से अधिक के प्रोत्साहन कार्यक्रम चला रही है।  उन्होंने कहा कि भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा युवा प्रतिभा समूह, सबसे किफायती डेटा और सस्ती हरित ऊर्जा उपलब्ध है, जिससे नवाचार और तकनीकी उद्योगों को मजबूत आधार मिलता है।

दुनिया के आधे रियल-टाइम डिजिटल लेनदेन भारत में

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दशक में भारत ने डिजिटल क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा भारत में होता है। उन्होंने कहा कि भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रही है।

“आज पेरिस के एफिल टावर और एयरपोर्ट पर भी लोग UPI के माध्यम से भुगतान कर पा रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने DigiLocker सहित भारत की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को वैश्विक मॉडल बताया।

‘सरकार रास्ता बनाएगी, इंडस्ट्री कमाल करेगी’

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत की तकनीकी नीति का मूल मंत्र भी साझा किया। उन्होंने कहा कि सरकार का काम अनुकूल माहौल तैयार करना है, जबकि उद्योग, स्टार्टअप और वैश्विक साझेदार नवाचार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने दुनिया भर की टेक कंपनियों और निवेशकों से भारत के साथ साझेदारी बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाला दशक तकनीक आधारित समावेशी विकास का दशक होगा।

भारत की डिजिटल उपलब्धियां एक नजर में

  • AI को “All Inclusive” के रूप में परिभाषित किया।

  • भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताया।

  • इनोवेशन के लिए 50 अरब डॉलर से अधिक के प्रोत्साहन का जिक्र।

  • दुनिया के लगभग 50% रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में।

  • पेरिस के एफिल टावर और एयरपोर्ट पर UPI भुगतान की सुविधा।

  • स्टार्टअप, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन एनर्जी पर फोकस। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026