कोलकाता। शहर में भारतीय भाषा परिषद और गोरखपुर स्नेहिल काव्य धार ने काव्य संध्या का आयोजन किया। जिसमें कवियों ने इस अवसर पर उपस्थित कवियों ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया। मुख्य अतिथि कवियत्री विद्धा भंडारी के काव्य पाठ से काव्य संध्या की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम का संचालन स्नेहिल काव्य धार की संस्थापिका सरोज अग्रवाल तथा रेखा ड्रोलिया ने किया, साथ ही काव्य पाठ भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चौधरी ने की। काव्य संध्या में पधारे दुर्गा व्यास, रमा केडिया, डॉ. अभिज्ञात, सविता पोद्दार, डॉ. गीता दुबे, नीता अनामिका, अर्पणा अंजन, राज्यवर्धन, सेराज खान बातिश ने अपने गीतों, गजलों और मुक्तछंद की कविताओं से उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया।कार्यक्रम की संयोजक विमला पोद्दार ने अपने उद्घाटन संबोधन में गोरखपुर से आई संस्था का स्वागत किया।