प्री-मानसून गतिविधियां तेज

Weather Update: 15 राज्यों में प्री-मानसून का कहर, यूपी में 100kmph की आंधी; बिहार में दिन में छाया अंधेरा

उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी। विभिन्न हादसों में मौतें और क्षति की सूचना।

By : स्वदेश डेस्क
Weather Update: 15 राज्यों में प्री-मानसून का कहर, यूपी में 100kmph की आंधी; बिहार में दिन में छाया अंधेरा

देशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 15 से ज्यादा राज्यों में शुक्रवार को तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कहीं 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चला तो कहीं दिन में ही अंधेरा छा गया।

यूपी में तूफान का कहर, पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह से ही तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। लखनऊ, प्रयागराज, झांसी और चंदौली में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 100kmph तक पहुंच गई। हमीरपुर में तेज आंधी के चलते निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिर गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं लखनऊ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का टिन शेड गिरने से 2 लोग घायल हो गए।

बिहार के 20 जिलों में दिन में अंधेरा

बिहार में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। कई जिलों में सुबह से काले बादल छाए रहे। बक्सर, रोहतास और खगड़िया समेत करीब 20 जिलों में दिन में ही अंधेरा छा गया। लोग वाहनों की लाइट जलाकर चलने को मजबूर दिखे।

राजस्थान-MP में भी बारिश और ओलों का अलर्ट

राजस्थान के 12 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नौतपा के बीच श्रीगंगानगर में ओलावृष्टि हुई, हालांकि तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में ग्वालियर समेत 6 जिलों में हीटवेव और शाम को बारिश-ओलों की संभावना जताई गई है। भोपाल, जबलपुर सहित 27 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी है।

पंजाब-उत्तराखंड में भी मौसम बिगड़ा

पंजाब और चंडीगढ़ में तेज बारिश, ओलावृष्टि और 90kmph तक की रफ्तार से हवाएं चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में अंडे के आकार के ओले गिरे। हेमकुंड साहिब में बर्फबारी भी दर्ज की गई।

IMD ने घटाया मानसून का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि इस साल मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है। विभाग के अनुसार देश में 2026 के मानसून सीजन में करीब 78 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान है, जो सामान्य औसत से कम है। IMD के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. एम. मोहपात्रा के मुताबिक, इस बार बारिश लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) के करीब 90% रहने का अनुमान है। यह 2018 के बाद सबसे कम स्तर माना जा रहा है।

केरल में मानसून की एंट्री फिर टली

मौसम विभाग का अनुमान था कि मानसून 26 मई तक केरल पहुंच जाएगा, लेकिन मानसून फिलहाल तट से 30-35 किलोमीटर दूर अटका हुआ है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अब मानसून 3 या 4 जून तक केरल पहुंच सकता है।

संबंधित सामग्री

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026