आम आदमी पार्टी से टकराव के बीच राघव चड्ढा ने खुलकर जवाब दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है और संसद में उनका मकसद सिर्फ जनता के मुद्दे उठाना है।
‘एक ही भाषा-एक जैसे आरोप’, चड्ढा का बड़ा दावा
राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर AAP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है सभी आरोप एक जैसी भाषा और पैटर्न में लगाए जा रहे हैं यह कोई संयोग नहीं बल्कि को-ऑर्डिनेटेड अटैक है चड्ढा ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने चुप रहने का फैसला किया था, लेकिन बार-बार झूठ दोहराए जाने के कारण जवाब देना जरूरी हो गया।
संसद पर बयान: ‘मैं हंगामा करने नहीं जाता’
AAP के आरोपों पर सफाई देते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि वह संसद में चिल्लाने, गाली देने या माइक तोड़ने नहीं जाते। उनका उद्देश्य सिर्फ जनता के मुद्दे उठाना है। उन्होंने GST, इनकम टैक्स, बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे कई मुद्दे उठाए। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर किसी को संदेह है तो संसद की रिकॉर्डिंग देखी जा सकती है।
AAP के आरोप और अंदरूनी टकराव
इससे पहले AAP नेताओं ने राघव चड्ढा पर गंभीर आरोप लगाए थे पंजाब के मुद्दे राज्यसभा में न उठाने का आरोप, पार्टी निर्देशों का पालन न करने का दावा। उन्हें “कंप्रोमाइज्ड” और “धोखेबाज” तक कहा गया। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि चड्ढा ने राज्य के अहम मुद्दों को नजरअंदाज किया।
मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता।
Three Allegations. Zero Truth.
My Response: pic.twitter.com/tPdjp04TLt
‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’ – चड्ढा का संदेश
वीडियो के अंत में राघव चड्ढा ने सख्त लहजे में कहा:
“जो लोग मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं, उनके हर झूठ को बेनकाब किया जाएगा… क्योंकि मैं घायल हूं, इसलिए घातक हूं।”
यह बयान राजनीतिक रूप से एक मजबूत संकेत माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि “AAP के अंदर यह टकराव पार्टी की आंतरिक रणनीति और नेतृत्व को लेकर उभरते मतभेदों का संकेत है, जिसका असर आगामी चुनावों पर पड़ सकता है।”