राहुल गांधी ने कहा- मोदी चला रहे वन मैन शो, खड़गे बोले मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत

राहुल गांधी ने कहा- मोदी चला रहे वन मैन शो, खड़गे बोले मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत

मनरेगा का नाम बदलने पर राहुल गांधी और खड़गे का मोदी सरकार पर हमला, कांग्रेस ने सड़क पर उतरने का किया ऐलान।

By : Swadesh Bhopal
राहुल गांधी ने कहा- मोदी चला रहे वन मैन शो, खड़गे बोले मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत

मनरेगा का नाम बदलने को लेकर सियासत तेज हो गई है कांग्रेस ने इस फैसले को लेकर केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है और ऐलान किया है कि पार्टी इसके विरोध में सड़कों पर उतरेगी. दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद पार्टी नेताओं के तीखे ब यान सामने आए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर VB G RAM G किया जाना कोई सामान्य प्रशासनिक फैसला नहीं है. उनका आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “गांधी” सरनेम से दिक्कत है. इसी वजह से इस योजना का नाम बदला गया। खड़गे ने साफ कहा कि कांग्रेस इस फैसले को स्वीकार नहीं करेगी और इसके खिलाफ देशभर में आंदोलन किया जाएगा।

बिना पूछे लिया फैसलाः राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा, उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने का फैसला ना तो कैबिनेट में चर्चा के बाद लिया गया और ना ही राज्यों से राय ली गई. राहुल गांधी ने कहा “देश में इस समय मोदी जी का वन मैन शो चल रहा है। जो वो करना चाहते हैं, वही होता है। इस पूरी व्यवस्था का फायदा सिर्फ 2-3 अरबपतियों को मिल रहा है. जबकि नुकसान सीधे ग्रामीण भारत को उठाना पड़ रहा है।”

मनरेगा सिर्फ योजना नहीं, एक अधिकार था

राहुल गांधी ने मनरेगा को सिर्फ एक सरकारी स्कीम मानने से इनकार किया, उनका कहना था कि मनरेगा एक राइट-बेस्ड कॉन्सेप्ट था, जिसके जरिए करोड़ों लोगों को न्यूनतम आय की गारंटी मिलती थी उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा को कमजोर करना सीधे तौर पर लोगों के अधिकारों पर हमला है।

SIR पर भी कांग्रेस का विरोध

CWC बैठक में खड़गे ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी चिंता जताई, उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने की साजिश बताया . खड़गे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि गरीब, दलित आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय के वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से न हटाए जाएं।


  


संबंधित सामग्री

Haryana News: BJP महिपाल ढांडा बोले, 'कांग्रेस भारत विरोधी ताकतों के एजेंडे पर चल रही', हांसी में SIR पर घेरा

Haryana News: BJP महिपाल ढांडा बोले, 'कांग्रेस भारत विरोधी ताकतों के एजेंडे पर चल रही', हांसी में SIR पर घेरा

Haryana Politics: हरियाणा के मंत्री महिपाल ढांडा ने हांसी में प्रेस वार्ता कर SIR और EVM को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।

Oct 30, 2026
खड़गे के बयान पर देशभर में BJP का प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग

खड़गे के बयान पर देशभर में BJP का प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग

मल्लिकार्जुन खड़गे की पटना में प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने देशभर में प्रदर्शन किया। पार्टी ने माफी की मांग की, जबकि कांग्रेस ने भी बीजेपी नेताओं के पुराने बयानों पर सवाल उठाए।

Oct 26, 2026
अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस

अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस

अमित शाह ने दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नकारात्मक राजनीति के कारण पार्टी 30 साल तक सत्ता में नहीं लौट पाएगी। उन्होंने यमुना सफाई परियोजनाओं का भी ऐलान किया।

Oct 22, 2026
CEC के इस्तीफे की मांग पर राष्ट्रपति से मिलने निकले विपक्षी सांसद, 4 दिन में तीसरा मार्च

CEC के इस्तीफे की मांग पर राष्ट्रपति से मिलने निकले विपक्षी सांसद, 4 दिन में तीसरा मार्च

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने 9 अक्टूबर को राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च किया।

Oct 09, 2026
Rahul Gandhi Protest: बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, पुलिस को चकमा देकर आकाशवाणी भवन में घुसे

Rahul Gandhi Protest: बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, पुलिस को चकमा देकर आकाशवाणी भवन में घुसे

सेव डेमोक्रेसी मार्च रोके जाने पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बैरिकेड पर चढ़े। तिरंगा लहराया और आकाशवाणी भवन में घुसे। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़ा है।

Oct 06, 2026