खड़गे के बयान पर BJP का देशभर में प्रदर्शन

खड़गे के बयान पर देशभर में BJP का प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग

मल्लिकार्जुन खड़गे की पटना में प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने देशभर में प्रदर्शन किया। पार्टी ने माफी की मांग की, जबकि कांग्रेस ने भी बीजेपी नेताओं के पुराने बयानों पर सवाल उठाए।

By : स्वदेश डेस्क
खड़गे के बयान पर देशभर में BJP का प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासी विवाद बढ़ गया है, सोमवार, 26 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देशभर में प्रदर्शन कर खड़गे से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग की।  यह विवाद रविवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके बयान के बाद शुरू हुआ । 

पटना में क्या बोले थे खड़गे?

बिहार की राजधानी पटना में पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में खड़गे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बीजेपी पर निशाना साध रहे थे।  इसी दौरान दर्शकों में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहीं नहीं जाने वाले ।  जवाब में खड़गे ने कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” इसी टिप्पणी पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई ।

बीजेपी ने कई शहरों में किया प्रदर्शन

बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिहार, जम्मू और बेंगलुरु समेत कई जगहों पर प्रदर्शन किया।  पटना में कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला और खड़गे का पुतला जलाया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान को दुख पहुंचाने वाला बताया, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना की । इस विवाद के बीच बीजेपी खड़गे से सार्वजनिक माफी की मांग पर अड़ी है 

कांग्रेस ने भी उठाए सवाल

कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी गैर-मुद्दों को मुद्दा बनाती है,  वहीं, राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि राजनीतिक बयानों पर नाराजगी चुनिंदा तरीके से नहीं होनी चाहिए । उन्होंने पुराने विवादों का हवाला देते हुए बीजेपी नेताओं की टिप्पणियों पर भी सवाल उठाए। 

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026